जम्मू कश्मीर: अवंतीपोरा में मुठभेड़, सेना ने आतंकी को किया ढेर

जम्मू कश्मीर: अवंतीपोरा में मुठभेड़, सेना ने आतंकी को किया ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक नूरपुरा इलाके के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सर्च ऑपरेशन अभियान के तहत जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना का ने संयुक्त अभियान चलाया था।

 One unidentified terrorist neutralised in an ongoing anti-terrorist operation in Noorpura, Awantipora: Kashmir Zone Police

इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चली मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों के पास से तीन एक 47 राइफल बरामद किए गए।

लेप्टीनेंट जनरल बीएस राजू ने आज श्रीनगर में सीमा पर हालात की जानकारी देते हुए कहा कि सर्दी से पहले भारतीय सीमा में 250-300 आतंकी घुसने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर हालात नियंत्रण में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+