जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस मुठभेड़ में पाक से आया आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के हिंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में पाक से आए एक आतंकी को मार गिराया गया है। कुपवाड़ा जिले के हिंदवाड़ा में आतंकियों ने पुलिस नाका पार्टी पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई। फायरिंग में एक आतंकी को मार गिराया गया। मारे गए आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के इश्तियाक के तौर पर हुई है, जो पाक का रहने वाला था। आतंकी के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

encounter in Handwara

शनिवार को साउथ कश्‍मीर के पुलवामा के टिकेन गांव में में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर लियाकत अहमद को ढेर कर दिया गया था। इसके अलावा एक और आतंकी जो मारा गया है वह भी हिजबुल मुजा‍हिद्दीन से जुड़ा हुआ था। दूसरे आतंकी की अभी पहचान नहीं हो सकी।

encounter in Handwara

इससे पहले शुक्रवार को त्राल में भी आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी मारा गया। सुरक्षा बलों को इस आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+