जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन में एक जवान शहीद, 2 घायल

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां बीती रात हिमस्खलन में सेना के जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान इस हादसे में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात तकरीबन 8 बजे कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में स्थित रोशन पोस्ट के पास हिमस्खलन के चलते यह हादसा हुआ। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

avalanche

सूत्रों के अनुसार हिमस्खलन की वजह से तीन जवान घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां राइफलमैन निखिल कुमार शर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि सोमवार को जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। चेतावनी में कहा गया था कि कुपवाड़ा, बारामुला जिलों में हिमस्खलन का खरा है। इसके इलावा बांदीपोरा और गांदेरबल में भी हिमल्खलन का खतरा है। अधिकारियों ने बताया कि अगले 48 घंटो तक यह चेतावनी मान्य है। ऊंचाई वाले इलाकों में जब मौसम साफ होता है तो वहां पर हिमस्खलन का खतरा अधिक होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+