तिहाड़ जेल में सुरंग बनाकर कैदी हुआ फरार
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल से कैदियों के फरार होने की खबर ने एक बार फिर से तिहाड़ जेल के देश की सबसे महफूज जेल होने के दावे की पोल खोल दी है। जिस तरह से तिहाड़ की सुरक्षा को धता बताते हुए यहां से एक कैदी सुरंग बना फरार होने में सफल हुआ है उससे यहां की सुरक्ष व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं।

रविवार को तिहाड़ जेल से एक कैदी फरार होने में कामयाब रहा जबकि एक कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तिहाड़ के जेल नंबर सात की दीवार के पास कैदियों ने एक सुरंग खोदी थी जहां से सुरंग खोदने वाले कुछ औजार भी बरामत हुए हैं। हालांकि अभी भी एक फरार कैदी की पुलिस तलाश कर रही है।
यह बात उस समय सामने आयी जब रविवार की सुबह कैदियों की गिनती शुरु हुई तो उसमें से एक कैदी फरार था। जिसके बाद उनकी तलाश शुरु हुई तो एक कैदी को पुलिस पकड़ने में सफल रही। गौरतलब है कि इससे पहले भी चार्ल्स शोभराज जैसे अपराधी तिहाड़ जेल से भागने में सफल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications