बड़ी खबर: 3 जिंदा कारतूस के साथ संसद में घुसने की कोशिश, शख्स गिरफ्तार
नई दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। अख्तर खान नाम के शख्स को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।सख्स संसद के गेट नंबर 8 से घुसने करने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध युवक को संस द में घुसने की कोशिश करने के दौरान पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 3 राउंड जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

जब उससे इसके बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह प्रवेश करने से पहले बाहर निकलना भूल गया था। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया और उससे पूछताछ हो रही है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
एएनआई के मुताबिक पुलिस ने अख्तर से पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अख्तर संसद भवन के गेट नंबर 8 से भीतर घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान उसके पर्स से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। शख्स उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है। पूछताछ और जांच के बाद उसे रिहा कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications