नार्को टेररिज्म की बड़ी साजिश नाकाम, पंजाब में NCB-BSF ने मिलकर पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

Anti Narco Terrorism Operation In Punjab: पंजाब में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और बीएसएफ ने नार्को टेररिज्म की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी घुसपेठिए को ढेर करते हुए उसके कब्जे से लगभग 14.8 किलोग्राम हेरोइन, एक मैगजीन और 9 MM के 6 कारतूस बरामद किए हैं। डिप्टी डायरेक्टर ऑपरेशन के पी एस मल्होत्रा के अनुसार नार्को-टेररिज्म को लेकर NCB को एक खुफिया इनपुट मिला था, जिसके बाद इस कार्रवाई को 12 और 13 फरवरी की रात को अंजाम दिया गया।

NCB

पंजाब के तरनतारन जिले में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार, सैनिकों ने लगभग रात के 2:30 बजे सीमा की बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने उसे सरेंडर करने के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद वो भागने लगा तो जवानों ने गोलियां चला दी। अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान शनिवार सुबह चलाया गया और एक पाकिस्तानी घुसपैठिये की लाश मिली। उन्होंने बताया कि शरीर के पास से हेरोइन के चौदह पैकेट, एक पिस्टल और 6 राउंड सहित दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

ड्रग स्मगलिंग के लिए पाइप का इस्तेमाल

पंजाब बॉर्डर पर कई जगह एक लंबा पीवीसी पाइप भी बरामद हुआ है, जिसका एक सिरा पाकिस्तान और दूसरा सिरा भारत सीमा की तरफ खुलता है, जिसका इस्तेमाल ड्रग स्मगलिंग के लिए किया जाता है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार जांच जारी है और रिसीवरों को ट्रैक करने की भी कोशिश की जा रही है।

अब तक 211.922 किलोग्राम हेरोइन बरामद

आपको बता दें कि एनसी बी पंजाब बॉर्डर पर होने वाले नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जिसकी वजह है कि पिछले 3 सालों के मुकाबले तीन गुना से भी ज्यादा, साल 2020 में पंजाब बॉर्डर से एनसीबी ने 51 केस में 211.922 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+