शादी के 3 दिन बाद सामने आया आदित्य का वीडियो, पत्नी श्वेता को दी 'मायके भेजने की धमकी'

शादी के 3 दिन बाद सामने आया आदित्य नारायण का वीडियो, पत्नी श्वेता को दी 'मायके भेजने की धमकी'

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर और टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी के बाद उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों की शादी बीते मंगलवार को हुई थी, जिसके बाद खुद आदित्य नारायण ने शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए। आदित्य नारायण के फैंस दोनों की तस्वीरें देखकर काफी खुश हैं और कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें आदित्य नारायण मजाकिया अंदाज में अपनी पत्नी श्वेता को मायके भेजने की धमकी दे रहे हैं। (वीडियो खबर के अंत में)

Recommended Video

    Aditya Narayan का शादी के बाद सामने आया Video, Wife Shweta को दी मायके भेजने की धमकी|वनइंडिया हिन्दी
    'टेस्ट में कोई कसर नहीं होनी चाहिए, वरना...'

    'टेस्ट में कोई कसर नहीं होनी चाहिए, वरना...'

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता शादी के बाद ससुराल आने पर किचन में पहली बार खाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं। श्वेता की सास यानी आदित्य नारायण की मां भी किचन में अपनी बहू की मदद कर रही हैं। इस बीच आदित्य नारायण मजाकिया अंदाज में धमकी देते हुए कहते हैं, 'टेस्ट में कोई कसर नहीं होनी चाहिए, वरना जाओ अपने ससुराल वालों के पास।' इस पर उनकी फैमिली के लोग उन्हें याद दिलाते हैं कि श्वेता तो अपने ससुराल वालों के पास ही है, तब आदित्य कहते हैं, 'जाओ अपने मायको वालों के पास... अरे यार डायलॉग याद करके आना था।'

    काफी समय से रिलेशनशिप में थे आदित्य-श्वेता

    काफी समय से रिलेशनशिप में थे आदित्य-श्वेता

    इस बीच खाना बनाने में बिजी श्वेता का ध्यान अचानक अपने पति की बातों पर जाता है और वो पूछती हैं कि आदित्य ने क्या कहा? फैमिली के लोग श्वेता को बताते हैं कि आदित्य ने कहा- जाओ अपने ससुराल वालों के पास। यह सुनकर श्वेता भी हंसने लगती हैं और कहती हैं कि ये ससुराल वाले ही तो हैं। आपको बता दें कि श्वेता और आदित्य एक दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे थे और दोनों की रिलेशनशिप का खुलासा हाल ही में खुद आदित्य नारायण ने ही किया था।

    नए घर में शिफ्ट होंगे आदित्य और श्वेता

    नए घर में शिफ्ट होंगे आदित्य और श्वेता

    आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आदित्य नारायण और श्वेता की शादी में दोनों की फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के अगले दिन दोनों ने रिसेप्शन रखा, जिसमें फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ीं कुछ चुनिंदा हस्तियां शामिल हुईं। हाल ही में आदित्य नारायण ने इस बात का भी खुलासा किया था कि शादी के कुछ महीनों बाद वो श्वेता के साथ अपने नए घर में शिफ्ट होंगे। आदित्य ने बताया कि उन्होंने एक नया 5 बीएचके फ्लैट खरीदा है, जिसमें वो श्वेता के साथ रहेंगे।

    कैसे मिले आदित्य और श्वेता

    कैसे मिले आदित्य और श्वेता

    आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल भी बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं और हिंदी फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में श्वेता ने फिल्म 'राघवेंद्र' से डेब्यू किया था, जो साल 2003 में आई थी। इसके बाद जब 2010 में फिल्म शापित आई तो वहीं सेट पर आदित्य और श्वेता की मुलाकात हुई। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और इसके बाद मीडिया में भी आदित्य और श्वेता के रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं।

    दोनों की दोस्ती प्यार में बदली

    दोनों की दोस्ती प्यार में बदली

    हाल ही में जब आदित्य नारायण ने अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया तो बताया कि फिल्म शापित के सेट पर उनकी मुलाकात हुई और इसके बाद वो श्वेता के प्यार में पूरी तरह डूब गए। आदित्य ने बताया कि शुरुआत में उन दोनों का फोकस अपने करियर पर था, इसलिए उनके बीच एक अच्छी दोस्ती वाला रिश्ता ही था, लेकिन धीरे-धीरे यही दोस्ती प्यार में बदल गई। आदित्य ने कहा कि 10 साल की रिलेशनशिप में उन दोनों ने काफी उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन अपनी लाइफ में श्वेता को पाकर वो काफी खुश हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+