साल के आखिरी दिन भी पाक ने तोड़ा सीजफायर, LOC पर फायरिंग में एक जवान शहीद
श्रीनगर। साल के आखिरी दिन भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आया है, उसने एक बार फिर से एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, आज सुबह राजैरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी में सिपाही जगसीर सिंह शहीद हो गए। पाकिस्तान की इस हरकत का भारत ने भी वाजिब जवाब दिया है। इससे पहले आज तड़के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक शिविर पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने फिदायीन हमला किया। हमले में सैफुद्दीन नाम का एक जवान शहीद हो गया और नरेंद्र और समाधान नाम के दो अन्य जवान घायल हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकवादियों ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंके और उसके बाद सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरु कर दी, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने भी आंतकियों पर फायरिंग की। ये आतंकी फिदायीन थे, जो लगभग 2 बजे लेथपोरा कैंप में घुसने में कामयाब रहे।












Click it and Unblock the Notifications