जम्मू-कश्मीर: चनपोरा में आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, CRPF का जवान घायल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के चनपोरा इलाके में शनिवार को हुए अज्ञात आतंकवादी हमले में भारतीय सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक एक से अधिक आतंकवादियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, घायल जवान को भी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने इस हमले की पुष्टि की है।

One CRPF jawan injured in firing by unidentified subversive in Chanpora Srinagar

इस बीच जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग पुलिस ने एक संयुक्त अभियान बड़ा आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। लश्कर-ए-मुस्तफा आतंकी संगठन के प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक को पुलिस ने आज (6 फरवरी) जम्मू से गिरफ्तार किया गया। लश्कर-ए-मुस्तफा कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का खास आदमी है। सुरक्षाबलों को कई दिनों से उसकी तलाश थी। जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने मीडिया को बताया कि 'हमने खुद को लश्कर-ए-मुस्तफा के चीफ बता रहे हिदायतुल्ला मलिक को गिरफ़्तार किया है, उसके पास से हथियार बरामद हुए हैं। जब हम उसे गिरफ़्तार करने गए थे तब उसने हमारी पुलिस पार्टी पर हमला करने की कोशिश की।'

बता दें कि इससे पहले 30 जनवरी को हुए मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने हिजबुल के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। दक्षिणी कश्मीर में हुए मुठभेड़ में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें एक गोली लगने की वजह से बुरी तरह घायल हो गया था। इसके अलावा दोनों के पास से हथियार भी बरामद हुए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेलहर (Lelhar) गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें: इमरान खान नहीं दिला पाए पत्रकार डेनियल पर्ल को इंसाफ, पाकिस्तानी SC ने हत्यारे आतंकी को फौरन छोड़ने को कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+