पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: BJP-TMC समर्थकों में खूनी झड़प, भाजपा कार्यकर्ता की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले एक बार फिर हिंसा भड़की है। यहां के बीरभूम इलाके में बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच में खूनी झड़प हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मरने वाला बीजेपी कार्यकर्ता बताया जा रहा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस दौरान हुई गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं। बीरभूम के अलावा बंगाल के दुर्गापुर में भी पर्चा दाखिले के दौरान झड़प की खबर है।

वहीं फरीदपुर ब्लॉक एरिया में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो जिस दौरान बीजेपी उम्मीदवार के साथ ब्लॉक ऑफिस पहुंचे तो ऐसा आरोप की टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें वहां जाने से रोका।
Birbhum: One BJP worker dead after clash between TMC & BJP supporters in Siuri's Block No. 1. #WestBengal pic.twitter.com/lCpFVRi7RZ
— ANI (@ANI) April 23, 2018
बाबुल सुप्रियो ने इस संबंध में एक वीडियो में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर डाला है और लिखा है कि देख लीजिए टीएमसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी। बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
Dekhiye iss #TMC samarthak rather gundey ko, yeh seena thok kar dhamki de raha hai ki nomination file karne nahi dega, gundagardi karega. Yeh hai Paschim Bengal ki sarkar ka asli chehra. #bengalpanchayatpolls pic.twitter.com/gcL4N5Xs3Y
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) April 23, 2018












Click it and Unblock the Notifications