जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद, स्थानीय व्यक्ति भी हुआ घायल
श्रीनगर। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर गोलीबारी की है। जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय सेना के सूत्र के हवाले से दी है। जानकारी के मुताबिक घटना राजौरी के मंजाकोट इलाके की है। यहां बीती रात पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई थी। इसके अलावा एक अन्य स्थानीय व्यक्ति भी गोलीबारी में घायल हो गया है। पाकिस्तानी सेना बीते कुछ समय से नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रही है। इसका भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
Recommended Video

पाकिस्तान ने कई स्थानों पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। उसने बीती रात मंजाकोट सेक्टर में 10.20 बजे, केरी सेक्टर में 10.40 बजे और बालाकोट सेक्टर में 10.30 बजे और करोल मैत्रां में 10.50 बजे गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। आगे की जानकारी का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है।
वहीं राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में बीती रात एक आम व्यक्ति भी घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर का कहना है, 'उसके दाहिने हाथ में चोट आई है। हमने एक्सरे के बाद शेल को निकाल दिया है। अब वो ठीक है और निगरानी में है।'
बता दें नियंत्रण रेखा पर हुई इस गोलीबारी से स्थानीय इलाकों में दहशत का माहौल है। एक रिपोर्ट के अनुसार ये गोलीबारी सुबह 6 बजे तक जारी रही है। ऐसे में सेना ने भी लोगों से सतर्क रहने को कहा है। पाकिस्तान ने इस साल कई बार नियंत्रण रेखा के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सीजफायर का उल्लंघन किया है।












Click it and Unblock the Notifications