बीफ पार्टी देने वाले राशिद का शिवसैनिकों ने मुंह काला किया
नई दिल्ली। महज चंद दिनों पहले सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर कालिख पोतने वाले शिव सैनिकों ने एक बार फिर से विरोध का गैरजिम्मेदाराना रवैया दिखाया है। शिवसैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के विधायक के का मुंह पेंट से काला कर दिया।

बीफ विवाद से के बीच जानिये इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्य
निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद के उपर दिल्ली के प्रेस क्लब में शिवसैनिकों ने राशिद का चेहरा पेंट और इंजन ऑयल से पोत दिया। राशिद उधमपुर में ट्रक ड्राइवर की गोहत्या करने के अफवाह के चलते जान से मार दिये जाने का विरोध कर रहे थे।
10 लाख गायों की हत्या पर रोक लगायी गयी है- राजनाथ
लेकिन जब राशिद अपनी प्रेस कांफ्रेंस खत्म करके जा रहे थे तभी उन्हें प्रेस क्लब के गेट पर गो माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे के साथ कुछ लोग आये और राशिद का मुंह काले रंग से पोत दिया।
संगीत सोम है मीट सप्लायर कंपनी के डायरेक्टर
गौरतलब है कि इससे पहले राशिद पर जेके विधानसभा के भीतर हमला हुआ था। राशिद ने विधान भवन के गेस्ट हाउस में बीफ पार्टी का आयोजन किया था जिसके बाद उनका विरोध शुरु हो गया था।
वहीं राशिद का मुंह काला किये जाने का कई लोगों ने विरोध किया है। एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह वह भारत नहीं है जिसमें जम्मू कश्मीर का विलय हुआ था।
वहीं बाबा रामदेव ने कहा कि करोड़ो भारतीय गो माता को पूजते हैंऐसे में क्यूं उनकी भावनाओं को आहत किया जा रहा है। जबकि शिवसेना ने खुलकर इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसका समर्थन किया है।












Click it and Unblock the Notifications