PM मोदी ने इन देशों के दिग्गजों को फोन पर कहा 'Happy New Year', इमरान खान का मुंह फूला

नई दिल्ली। नए साल का आगाज हो चुका है देश-विदेश में धूम-धाम से साल 2020 का स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को बधाई संदेश भेजे और शुभकामनाएं भी दीं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि साल 2020 आपके लिए शानदार रहे। पीएम मोदी ने सिर्फ भारत के नागरिकों को ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों को भी नए साल की शुभकामनाएं दीं और वहां के शीर्ष नेताओं से फोन पर बात भी की।

पीएम मोदी ने फोन पर दी नव वर्ष की बधाई

पीएम मोदी ने फोन पर दी नव वर्ष की बधाई

नव वर्ष के अवसर पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को छोड़कर लगभग सभी पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं से फोन पर बात की और उन्हें बधाई संदेश दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नए साल के अवसर पर पीएम मोदी ने सबसे पहले भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के पीएम लोटे तशेरिंग से फोन पर बात की और शुभकामनाएं दीं।

श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल को किया फोन

श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल को किया फोन

इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे, श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे से टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भी फोन पर नव वर्ष की बधाई दी। इस बीच ऐसी खबरें भी हैं कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान की पीएम को फोन नहीं किया।

पाकिस्तान पीएम को नहीं किया विश

पाकिस्तान पीएम को नहीं किया विश

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। कई बार ऐसे मौके आए जब दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए। भारत ने साफ कहा है कि पाकिस्तान पहले अपने देश से आतंकवाद को खत्म करे फिर भारत किसी मुद्दे पर बात करेगा। इसी के चलते पीएम मोदी ने सभी पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं को फोन किया लेकिन पाक पीएम इमरान खान से बात नहीं की।

यह भी पढ़ें: 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में DRI का अधिकारी गिरफ्तार, CBI कर रही है छापेमारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+