राफेल डील मामले में पीएम मोदी और रक्षा मंत्री के खिलाफ कांग्रेस देगी विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नई दिल्ली। राफेल डील के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। कांग्रेस की ओर से लगातार इस मामले को उठाया जा रहा है। शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे का मुद्दा लोकसभा में उठाया, जिस पर बाद में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने करारा जवाब भी दिया। इतना ही नहीं फ्रांस की सरकार ने भी राफेल सौदे की गोपनीयता पर अपनी मुहर लगा दी। बावजूद इसके कांग्रेस इस मुद्दे को छोड़ने के पक्ष में नहीं है। यही वजह है कि पार्टी ने राफेल डील मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने का फैसला किया है।

पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस मुद्दे पर सोमवार को पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद को गुमराह किया है, ये विशेषाधिकार का हनन है। कांग्रेस इसको लेकर लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देगी।

राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं राफेल डील का मुद्दा

राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं राफेल डील का मुद्दा

इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। रविवार को भी उन्होंने ट्वीट करके राफेल सौदे में गोपनीयता संबंधी समझौते को लेकर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के ढुलमुल रवैए पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राफेल विमान की कीमतों के बारे में पूछे जाने पर मोदी घबराते हैं।

राफेल सौदे पर केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी आमने-सामने

राफेल सौदे पर केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी आमने-सामने

राहुल गांधी ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि, "हमारी रक्षामंत्री ने कहा कि वह खुलासा करेंगी लेकिन अब कह रही हैं कि नहीं करेंगी। वह गोपनीय है और गोपनीय नहीं है के बीच फंसी हुई हैं। जब प्रधानमंत्री से राफेल की कीमत के बारे में पूछा जाता है तो वह घबराते हैं और मेरी आंखों में आंख डालकर नहीं देख पाते। निश्चित तौर पर घोटाले की गंध आ रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+