Rafale Deal: SC गलत, CAG गलत, लेकिन वंशवाद सही, ऐसा नहीं हो सकता- अरुण जेटली
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने राफेल डील पर सीएजी की रिपोर्ट के राज्यसभा में पेश होने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। अरुण जेटली ट्वीट करके कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज सीएजी ने जो रिपोर्ट राज्यसभा में पेश की है उसके बाद विपक्ष के झूठ का खुलासा हो गया है। जेटली ने कहा कि रिपोर्ट के सामने आने के बाद महाझूठबंधन का खुलासा हो गया है। साथ ही जेटली ने गांधी पर परिवार पर भी हमला बोला है।

सस्ती डील
जेटली ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट के बाद महाझूठबंधन का खुलासा हो गया है। ऐसा नहीं हो सकता है कि सुप्रीम कोर्ट गलत हो, सीएजी गलत हो, सिर्फ वंशवाद सही हो। बता दें कि आज राज्यसभा में सीएजी ने अपनी रिपोर्ट को पेश कर दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा राफेल डील पिछली सरकार की प्रस्तावित डील से बेहतर है और यह डील कहीं बेहतर है। साथ ही इसमे कहा गया है कि 36 राफेल डील की खरीद में सरकार ने 17.08 फीसदी पैसा बचाया है।
सत्यमेव जयते
जेटली ने ट्वीट करके लिखा सत्यमेव जयते, सच हमेशा रहेगा, राफेल डील पर सीएजी की रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है। 2007 की तुलना में 2016 में कम कीमत, तेज डिलिवरी, बेहतर रखरखाव को सुनिश्चित किया गया। ऐसा नहीं हो सकता है कि सुप्रीम कोर्ट गलत, सीएजी गलत सिर्फ वंशवाद सही। जेटली ने कहा कि जो लोग देश से झूठ बोलते हैं लोकतंत्र उन्हे इस तरह से सजा देता है।
रिपोर्ट में कीमतों का खुलासा नहीं
हालांकि इस रिपोर्ट में कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसमे कहा गया है कि यह डील पिछली प्रस्तावित डील से 2.8 फीसदी सस्ती है। यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने इस डील को कम दाम में किया है। मौजूदा डील में शुरुआती 18 विमानों की डिलिवरी की समय सीमा तय की गई है। अगले पांच महीने में ये एयरक्राफ्ट भारत आएंगे। रिपोर्ट में एयरक्राफ्ट की कीमत का कोई जिक्र नहीं किया गया। रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्ष ने सीएजी की रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए राफेल डील पर जेपीसी की मांग की है।
इसे भी पढ़ें- जानिए राफेल डील को लेकर सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा












Click it and Unblock the Notifications