NDA में शामिल होने पर RLD चीफ जयंत चौधरी का बड़ा बयान, बोले- थोड़े समय में ही फैसला लेना पड़ा

RLD Chief Jayant Chaudhary: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के एक और दल ने अलायंस से किनारा कर लिया है। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने INDIA गठबंधन और समाजवादी पार्टी से दूरी बनाते हुए ऐलान किया कि उनकी पार्टी ने एनडीए के साथ जाने का फैसला लिया है।

रालोद के एनडीए में शामिल होने की अटकलें पिछले एक हफ्ते से लगाई जा रही थीं। इसी कड़ी में अब खुद आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने एनडीए में शामिल होने पर कहा कि मैंने अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यह फैसला लिया है।

RLD chief Jayant Chaudhary

NDA में शामिल होने पर RLD प्रमुख

दरअसल न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों से चर्चा के बाद एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया गया है। वहीं एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर विधायकों की नाराजगी की बात पर उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के सभी विधायकों से बातचीत की है। हमारे सभी विधायक और कार्यकर्ता एक साथ हैं।

फैसले के पीछे कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी-जयंत

जयंत चौधरी ने कहा कि मैंने अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यह फैसला लिया। इस फैसले के पीछे कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी। हमें थोड़े समय में ही यह फैसला लेना पड़ा। हम लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं।

वहीं चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न पर बोलते हुए जयंत चौधरी ने आगे कहा कि जब भारत रत्न से नवाजा गया है, हम सबका मन प्रफुल्लित है। ये मेरे लिए मेरे परिवार और किसान समुदाय के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

खबरों की मानें तो बीजेपी और आरएलडी के बीच लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समझौता हो चुका है। बीजेपी ने 4 लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट आरएलडी को देने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक दोनों तरफ से आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+