26 जनवरी को सुबह 11 बजे नहीं शाम 6 बजे पीएम मोदी करेंगे 'मन की बात', इस वजह से बदला समय

नई दिल्ली। रेडियो के माध्यम से देशवासियों से बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2020 की पहली 'मन की बात' शाम 6 बजे करेंगे। बता दें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की वजह से पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता था लेकिन इस रविवार पीएम मोदी शाम 6 बजे देश से 'मन की बात' करेंगे।

On January 26, not at 11 am at 6 pm Narendra Modi will do Mann Ki Baat

गौरतलब है कि 26 जनवरी को पीएम मोदी का 61वां और नए साल 2020 का पहला 'मन की बात' कार्यक्रम है जिसके समय में बदलाव किया गया है। इसके पीछे की वजह को गणतंत्र दिवस समारोह बताया जा रहा है। बता दें कि इस बार के 'मन की बात' में पीएम मोदी छात्रों की परीक्षा पर संदेश दे सकते हैं। 20 फरवरी से छात्रों की परीक्षाएं शुरू हो रही है। पीएम मोदी ने 20 जनवरी को भी 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में छात्रों से बात की थी।

मालूम हो कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को 'मन की बात' करते हैं, पिछले महीने उन्होंने 29 दिसंबर को मन की बात की थी। जनवरी महीने में आखिरी रविवार 26 जनवरी को है और उसी दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। अपने व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए पीएम मोदी ने मन की बात करने के समय में बदलाव किया है। दिसंबर में पीएम मोदी ने कहा था कि देश के युवा विकास को प्राथमिकता देते हैं। अपने कार्यक्रम में पीएम मोदी ने नागिरता संशोधन कानून को लेकर देश में मचे बवाल पर भी संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि आज का युवा अराजकता स्वीकार नहीं करता।

यह भी पढ़ें: Subhash Chandra Bose Birth Anniversary: नेताजी को राष्ट्रपति-पीएम ने किया याद, बताया- देश का महानायक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+