भारतीय रेलवे की कमाई में भारी गिरावट पर लालू यादव ने ली चुटकी, कहा- हिचकी आ रही, किसी ने याद किया क्या?

नई दिल्ली। मोदी सरकार को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं, पहले एयर इंडिया का घाटे में जाना और अब रेलवे से कोई बड़ा लाभ ना मिलना सरकार के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। देश में बुलेट ट्रेन का सपना देख रही सरकार को भारतीय रेलवे से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पिछले 10 सालों में रेलवे सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे की कमाई पिछले दस सालों में सबसे निचले स्तर पर रही है।

रेलवे की खबर को किया शेयर

रेलवे की खबर को किया शेयर

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट आने के बाद जहां विपक्ष सरकार को घेरे हुए है वहीं चारा घोटाला मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव ने ट्विटर पोस्ट से मोदी सरकार की चुटकी ली है। आरजेडी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पोस्ट में लिखा कि मुझे अभी किसी ने याद किया क्या? दरअसल, रेलवे मुनाफे में गिरावट के बाद एक मीडिय संस्थान ने खबर छापी कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे, तब रेलवे मुनाफे में थी।

लालू यादव का शायराना ट्वीट

लालू यादव का शायराना ट्वीट

इसी खबर को लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में मोदी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि, मुझे अभी किसी ने याद किया क्या? बहुत हिचकी आ रही है..मोहब्बत हमारी भी बहुत असर रखती है, बहुत याद आएंगे जरा भूल के तो देखो...। लालू का ये शायराना अंदाज कुछ देर में ही वायरल हो गया और लोग भी कमेंट में उनके इस अंदाज की तारीफ करने लगे। गौरतलब है कि लालू यादव भी केंद्र सरकार में रेल मंत्री रह चुके हैं जिसको लेकर उन्होंने यह पोस्ट किया है।

100 रुपये कमाने के लिए खर्च किए 98.44 रुपये

100 रुपये कमाने के लिए खर्च किए 98.44 रुपये

इस परिचालन अनुपात (ओआर) का मतलब ये है कि रेलवे को 100 रुपये कमाने के लिए 98.44 रुपये खर्च करने पड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेल के परिचालन का 98.44 फीसदी रहने का मतलब ये है कि बीते साल 7.63 फीसदी संचालन व्यय (ऑपरेटिंग एक्सपेंस) की तुलना में उच्च वृद्धि दर का 10.29 फीसदी होना है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या पर क्या चाहते हैं देश के 99% मुसलमान ? मुस्लिमों के सबसे बड़े संगठन का ये है दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+