असम रैली से पहले मां भगवती का आशीष लेने कामख्या पहुंचे पीएम मोदी
दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव में 11 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान डाले जायेंगे जिसके लिए पीएम मोदी आज चुनाव प्रचार करेंगे। आज पीएम मोदी की राज्य में चार रैलियां हैं।
#CVoteropinionpoll- असम में खिलेगा फूल, बाकी राज्यों में भाजपा जाए भूल

आज से हिंदुओं के नववर्ष यानी न्यू ईयर की शुरूआत हो रही है और आज ही चैत्र नवरात्रि का पहला दिन भी है इसलिए आज अपनी रैलियों से पहले पीएम मोदी कामाख्या मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने मां के धाम पहुंचकर माता रानी का आशिर्वाद लिया है।
मां भगवती का आशीष लेने कामख्या पहुंचे पीएम मोदी
कामाख्या मंदिर
- मां भगवती का मानक मंदिर कामाख्या मंदिर असम की राजधानी दिसपुर के पास गुवाहाटी से 8 किलोमीटर दूर नीलांचल पव॑त पर स्थित है।
- यह मां सती का मंदिर है।
- कामाख्या का सिद्ध शक्तिपीठ सती के इक्यावन शक्तिपीठों में सर्वोच्च स्थान रखता है।
- यहीं भगवती की महामुद्रा (योनि-कुण्ड) स्थित है।
- कामाख्या तीर्थ विश्व का सर्वोच्च कौमारी तीर्थ भी माना जाता है।
- यहां मां को रजस्वला होता है इसलिए यहां सफेद चादर चढाई जाती है जो कि खून से लाल हो जाती है और उसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।
जानिए माता वैष्णों देवी की कहानी और मान्यता के बारे में












Click it and Unblock the Notifications