पृथ्वी दिवस पर रतन टाटा ने की पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दे रहे व्यक्तियों, संगठनों की सराहना
आज पृथ्वी दिवस है। इस मौके पर देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने पृथ्वी को बचाने की दिशा में अपना हरसंभव योगदान दे रहे कार्यकर्ताओं, खोजकर्ताओं और संगठनों की सराहना की है।
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। आज पृथ्वी दिवस है। इस मौके पर देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने पृथ्वी को बचाने की दिशा में अपना हरसंभव योगदान दे रहे कार्यकर्ताओं, खोजकर्ताओं और संगठनों की सराहना की है। 83 वर्षीय रतन टाटा ने आज अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से पृथ्वी दिवस के मौके पर सराहना की जो पर्यावरण को बचाने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं।

पर्यावरण को लेकर लोग हो रहे जागरूक
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा इसमें कोई दो राय नहीं कि पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है, लोग पर्यावरण के अनुकूल चीजों की खोज में दिन रात लगे हुऐ है, इनके अतिरिक्त ऐसे भी लोग हैं को पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा कर रहे हैं।
Recommended Video

हमारी पृथ्वी को हमारे सहयोग की जरूरत
अपने इंस्टा अकाउंट पर रतन टाटा ने लिखा, 'मैं उन युवा स्वयंसेवकों, नवोन्मेषकों के कठिन परिश्रम के बारे में आप लोगों को बताना चाहूंगा, जिन्होंने हमारे गृह को बचाने के लिए संघर्ष किया है। उन्हें हमारे समर्थन और सहारे की जरूरत है, हमारी पृथ्वी को भी, जो हम सभी के लिए आम जगह है।'

पोस्ट में लिए कई व्यक्तियों व संगठनों के नाम
उन्होंने अपनी इंस्टा पोस्ट के जरिए हसीरू डाला इनोवेशंस (जिसने कचरा बीनने वालों को उद्यमियों में बदलने के लिए एक मॉडल विकसित किया है।), न्यू लीफ डायनामिक्स टेक्नोलॉजीस (जिसने बायोमास या खेती के कचरे से प्रशीतन रेफ्रिजरेशन प्रणाली इजाद की है।), हिमालयन रॉकेट स्टोव जो कि एक ऊर्जा कुशल, बायोमास आधारित खाना पकाने का उपकरण है की सराहना की है। अपनी पोस्ट में रतन टाटा ने पर्यावरण की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे कुछ लोगों के नाम भी लिये हैं, जिनमें आरती कुमार राव, डॉ. कृति कारंत, डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन, 14 वर्षीय हाजीक काजी और सुप्रभा सेशन शामिल हैं। उनकी इस पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications