'हिन्दू होने पर गर्व, मैं मंदिर भी जाऊंगा', भारत आने पर जानिए और क्या बोले ब्रिटिश PM ऋषि सुनक
British PM Rishi Sunak: भारत की मेजबानी में आयोजित हो रहे 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन में शरीक होने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत आने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे हिंदू होने पर गर्व हैं।
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति नई दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उतरे थे, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 'जय सिया राम' बोलकर उनका स्वागत किया।

मुझे हिंदू होने पर गर्व-सुनक
भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए ऋषि सुनक ने कहा है कि वह एक "गर्वित हिंदू" हैं। उन्होंने अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान भारत के कुछ मंदिरों के दर्शन करने की भी इच्छा जताई है।
Recommended Video
मंदिर जाने की जताई इच्छा
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए यूके पीएम सुनक ने कहा, "मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ। मैं ऐसा ही हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक यहां रहने के दौरान मैं किसी मंदिर के दर्शन भी कर सकूंगा।"
रक्षाबंधन-जन्माष्टमी पर दिया बयान
वहीं हिंदू धर्म से जुड़ाव और त्योहारों को लेकर ऋषि सुनक ने कहा, "अभी रक्षा बंधन था, इसलिए मेरी बहनों की सारी राखियां मेरे पास हैं, और दूसरे दिन मेरे पास ठीक से जन्माष्टमी मनाने का समय नहीं था। लेकिन उम्मीद है कि जैसा मैंने कहा कि अगर हम किसी मंदिर जाएंगे तो मैं इसकी भरपाई कर सकूंगा।''
उन्होंने आगे कहा कि "मुझे लगता है कि विश्वास एक ऐसी चीज है जो उन सभी लोगों की मदद करती है, जिनके जीवन में आस्था है। आपको ताकत देने के लिए आस्था रखना महत्वपूर्ण है।"
रविवार को अक्षरधाम मंदिर जाएंगे ऋषि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जी-20 समिट में शामिल होने अलावा ऋषि सुनक रविवार (10 सितंबर) को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर भी जाएंगे। सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भगवान स्वामिनारायण के दर्शन करेंगे। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को रुद्राक्ष, भगवद गीता और हनुमान चालीसा भेंट की थी।












Click it and Unblock the Notifications