राहुल गांधी से शादी को लेकर पूछा सवाल तो बोले, 'मेरी शादी तो हो चुकी है'
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। हाल ही में राहुल गांधी से जब पूछा गया कि वो आखिर कब शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं, तो उनका जवाब गौर करने वाला था।
Recommended Video


नई दिल्ली। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। हाल ही में राहुल गांधी से जब पूछा गया कि वो आखिर कब शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं, तो उनका जवाब गौर करने वाला था। राहुल गांधी ने ये बात एडिटर्स संग बातचीत में कही।

पहले से शादीशुदा हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी से जब पूछा गया कि वो कब शादी कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि उनकी शादी हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वो पार्टी के साथ विवाह बंधन में बंधे हुए हैं। ये बातें राहुल गांधी ने दो दिवसीय हैदराबाद दौरे पर कहीं। राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी अगले साल प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

प्रधानमंत्री के सवाल से बचते दिखे
उन्होंने भविष्यवाणी की कि बीजेपी को अगले आम चुनाव में 230 लोकसभा सीटें भी नहीं मिलेंगी और इसलिए मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनने का कोई सवाल नहीं है। उत्तर प्रदेश और बिहार में गैर-बीजेपी दलों के बीच गठबंधन के कारण भाजपा की सीटों में कटौती हो सकती है। कांग्रेस और गैर-बीजेपी पार्टियों को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल से राहुल गांधी बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि इसपर काम किया जाएगा।

'तेलंगाना में सत्ता में आएगी कांग्रेस'
उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाइयां समान विचारधारा रखने वाली पार्टियों से गठबंधन के लिए स्वतंत्र हैं। अगले साल तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव हैं और कांग्रेस अध्यक्ष इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि इस बार वहां कांग्रेस सत्ता में आएगी। वहीं आंध्र प्रदेश में 2014 चुनावों के वक्त कांग्रेस को खाली हाथ रहना पड़ा था। राहुल गांधी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में पार्टी अपनी स्थिति सुधार रही है।

असहिष्णुता पर व्यक्त की चिंता
राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही असहिष्णुता पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को संबोधित करने और बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो अपने दो करोड़ नौकरी मुहैया कराने के वादे को निभाने में नाकामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा, 'चीन ने 24 घंटे में 50,000 लोगों को रोजगार दिया, वहीं भारत इतने वक्त में केवल 485 लोगों को नौकरी दे पाया है।'
-
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications