भारत में ओमिक्रॉन की लहर विनाशकारी नहीं होगी, केरल के बड़े डॉक्टर ने इस आधार पर किया दावा

नई दिल्ली, 9 दिसंबर: कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट कम से कम 57 देशों तक पहुंच चुका है और कई देशों ने फिर से पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। कंपनियां फिर से वर्क फ्रॉम होम अपनाने लगी हैं। भारत में भी इसको लेकर लगातार चिंताएं बनी हुई हैं। लेकिन, इस बीच केरल के कोच्चि स्थित केयर हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने नए वेरिएंट को लेकर बहुत ही बड़ी राहत की खबर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है दूसरे देशों की तुलना में अपने देश में ओमिक्रॉन लहर के भयावह होने की आशंका नहीं है। हालांकि, सरकार के स्तर पर इसकी वजह से कोविड की तीसरी संभावित लहर को टालने के लिए कदम जरूर उठाए जा रहे हैं।

ओमिक्रॉन को लेकर भारत सतर्क

ओमिक्रॉन को लेकर भारत सतर्क

ओमिक्रॉन वेरिएंट के केंद्र माने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका से जो खबरें आई हैं, वह भी फिलहाल राहत दे रही हैं। वहां के सबसे बड़े अस्पताल समूह नेटकेयर ने कहा है कि इस वेरिएंट की वजह से हॉस्पिटल में दाखिल होने वाले मरीजों में पहले के वेरिएंट की तुलना में बहुत ही हल्के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। नेटकेयर के सीईओ रिचर्ड फ्राइडलैंड ने एक बयान में कहा है, 'उनके लक्षण पहले तीनों लहरों के दौरान हमने जो अनुभव किए थे, उससे काफी हल्के हैं।' हालांकि, इस वेरिएंट को लेकर एक चिंता जरूर बनी हुई है कि इससे दोबारा संक्रमण की आशंका बढ़ी हुई बताई जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस ने कल कहा था, 'दक्षिण अफ्रीका से जो डेटा आ रहे हैं, उससे लगता है कि दोबारा संक्रमण का जोखिम बढ़ गया है।' हालांकि, उन्होंने भी यह उम्मीद जताई थी कि 'हम ओमिक्रॉन को वैश्विक संकट बनने से रोक सकते हैं।' (ऊपर की तस्वीर में ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए एक शादी समारोह में निगम की स्वास्थ्य कर्मचारी मेहमानों का कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट चेक रही है- अहमदाबाद- 9 दिसंबर, 2021-पीटीआई)

'भारत में ओमिक्रॉन की लहर विनाशकारी नहीं होगी'

'भारत में ओमिक्रॉन की लहर विनाशकारी नहीं होगी'

केरल के कोच्चि स्थित केयर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर पद्मनाभ शेनॉय ने भी कहा है कि उन्हें नहीं लगता भारत में दूसरे देशों की तरह यह वायरस भयानक हो सकता है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि, 'हमारे यहां ओमिक्रॉन (लहर) आ सकता है, लेकिन यह दूसरे देशों की तरह विनाशकारी नहीं होगा। भारत बेहतर स्थिति में है, क्योंकि अधिकांश आबादी पहले ही संक्रमित और वैक्सिनेटेड हो चुकी है; और यह पहले से ही हाइब्रिड इम्युनिटी प्राप्त कर चुकी है।' गौरतलब है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई पाबंदियों की घोषणा कर चुके हैं। वहां हर दो से तीन दिन में ओमिक्रॉन के मामले दोगुने होने लगे हैं।

ओमिक्रॉन के लिए 5 स्तरीय रणनीति पर फोकस

ओमिक्रॉन के लिए 5 स्तरीय रणनीति पर फोकस

इस बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट की स्थिति की समीक्षा की है और इसके खिलाफ 5 स्तरीय रणनीति पर फोकस करने को कहा गया है- टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सिनेट और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन। इस वेरिएंट को लेकर सरकार की तैयारी की समीक्षा खुद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने की है। इस बीच देश में वैक्सीन की 130.39 करोड़ डोज पूरी हो चुकी है। अभी ऐक्टिव केस कुल मामलों का सिर्फ 0.27% रह गए हैं, जो मार्च, 2020 से सबसे कम है। रिकवरी रेट भी 98.36% है और यह भी मार्च, 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 9,419 नए केस आए हैं। पिछले 66 दिनों में डेली पॉजिटिविटी रेट 2% से कम (0.73%) रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+