CM Vijay का नहीं होगा तलाक? मुख्यमंत्री बनते ही पत्नी संगीता से की सुलह? एक्टर की मां ने बदला रिश्ते का समीकरण

CM Vijay: तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में से एक थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के साथ रिश्तों में आई खटास और तलाक की खबरों ने पिछले कुछ महीनों से फैंस का ध्यान खींच रखा है। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत का दौर शुरू हो चुका है और रिश्ते को बचाने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

CM विजय और संगीता का नहीं होगा तलाक?
हालांकि इन खबरों को लेकर अभी तक सीएम थलपति विजय या उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन लगातार सामने आ रही अटकलों ने इस मामले को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। फिलहाल इंटरनेट पर थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम के तलाक को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है।

Thalapathy Vijay

तलाक की सुनवाई से पहले आई सुलह की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम अपने मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले की तुलना में अच्छी और पॉजिटिव बातें हो रही हैं। ये बातचीत सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रही है। ऐसे में ये चर्चा तेज हो गई है कि शायद दोनों कानूनी लड़ाई से पहले रिश्ते को एक और मौका देने पर विचार कर रहे हों। इन खबरों ने फैंस के बीच उम्मीदें जगा दी हैं क्योंकि लंबे समय से दोनों के अलगाव की चर्चाएं सुर्खियां बटोर रही थीं।

Thalapathy Vijay के CM बनने से पहले बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम पर ये क्या लिख दिया? नोट से मचा हंगामा
Thalapathy Vijay के CM बनने से पहले बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम पर ये क्या लिख दिया? नोट से मचा हंगामा

क्या सीएम विजय की मां निभा रही हैं अहम भूमिका?

कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि थलपति विजय की मां शोभा चंद्रशेखर इस पूरे मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रही हैं। कहा जा रहा है कि वह दोनों पक्षों के बीच बातचीत बनाए रखने और रिश्तों में आई दूरियों को कम करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन परिवार की ओर से सुलह की कोशिशों की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं।

सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी ने बढ़ाईं थीं अटकलें

-दरअसल थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम के रिश्ते को लेकर सवाल तब उठने शुरू हुए थे, जब कई सार्वजनिक आयोजनों में संगीता सोरनालिंगम नजर नहीं आई थीं। थलपति विजय के राजनीतिक अभियानों से लेकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह तक, पत्नी संगीता सोरनालिंगम की अनुपस्थिति ने लोगों का ध्यान खींचा था।

-इतना ही नहीं संगीता सोरनालिंगम का बच्चों के साथ लंबे समय तक लंदन में रहना भी चर्चाओं का विषय बना रहा। इसके बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ने और रिश्ते में तनाव की खबरें लगातार सामने आने लगी थीं।

कानूनी प्रक्रिया के बीच बढ़ी उत्सुकता

खबरों के मुताबिक इसी साल स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत संगीता सोरनालिंगम ने तलाक की याचिका दायर की गई थी, जिसमें आपसी मतभेदों को आधार बताया गया था। हालांकि इस पूरे मामले पर दोनों पक्षों ने सार्वजनिक रूप से चुप्पी बनाए रखी है। अब आज यानी 15 जून 2026 को होने वाली सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस तारीख के बाद ये साफ हो सकेगा कि मामला अदालत में आगे बढ़ेगा या फिर दोनों आपसी सहमति से नया रास्ता तलाशेंगे।

कौन हैं संगीता सोरनालिंगम?

थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम श्रीलंकाई तमिल मूल के परिवार से संबंध रखती हैं और लंबे समय तक लंदन में रह चुकी हैं। उन्होंने अगस्त 1999 में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय से शादी की थी। शादी के बाद भी उन्होंने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा और निजी जीवन को प्राथमिकता दी। कपल के 2 बच्चे- बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा हैं। सालों तक संगीता सोरनालिंगम को विजय के फिल्मी और पारिवारिक आयोजनों में उनके साथ देखा जाता रहा है, जिससे दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे।

क्या टूटेगा रिश्ता या होगी नई शुरुआत?

फिलहाल थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम के रिश्ते को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वह केवल मीडिया रिपोर्ट्स और अटकलों पर आधारित हैं। किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में सभी की निगाहें आगामी सुनवाई और दोनों पक्षों की संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सालों पुराने इस रिश्ते का अंत तलाक के साथ होता है या फिर दोनों अपने मतभेद भुलाकर एक नई शुरुआत का फैसला करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+