क्या ओमिक्रोन लेकर आएगा भारत में कोरोना की तीसरी लहर? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली, दिसंबर 03। भारत समेत दुनियाभर के लगभग 30 देशों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन अपने पांव पसार चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस नए वेरिएंट को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' माना है। ऐसे में भारत में ओमिक्रोन की दस्तक को 'तीसरी लहर' के आगमन के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को फ्रीक्वेंटली पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए के प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें सरकार ने इस सवाल का जवाब भी दिया है कि क्या कोरोना का नया वेरिएंट भारत में तीसरी लहर का आगमन है?

तीसरी लहर की कोई संभावना नहीं
Recommended Video
इस सवाल के जवाब में भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि ओमिक्रोन वेरिएंट को अभी इतना गंभीर लेना सही नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण की तेज गति और डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित हो चुकी बड़ी आबादी की वजह से ओमिक्रोन का खतरा भारत में इतना ज्यादा नहीं होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में तीसरी लहर की कोई संभावना नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्रालय से पूछा गया था ये सवाल
विजयानंद नाम के एक कोविड डेटा एनलिस्ट ने स्वास्थ्य मंत्रालय से पूछा था कि क्या भारत में ओमिक्रोन की दस्तक कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत है? इसके जवाब में सरकार ने कहा है, "दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब भारत में भी इसके फैलने की आशंका बहुत ज्यादा है। हालांकि टीकाकरण में तेजी और डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित हो चुकी एक बड़ी आबादी की वजह से इसके गंभीर होने की संभावना कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा है कि अभी इस बात के सबूत भी नहीं हैं कि ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ टीका प्रभावी है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications