Omicron का मुंबई में मिला ओमिक्रॉन का चौथा मामला, साउथ अफ्रीका से लौटा है शख्‍स

Omicron का मुंबई में मिला ओमिक्रॉन का चौथा मामला, साउथ अफ्रीका से लौटा है शख्‍स

नई दिल्‍ली, 04 दिसंबर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दो नए केस सामने आए हैं। जिसमें एक गुजरात का केस है और दूसरा ओमिक्रॉन का मरीज मुंबई में सामने आया है। मुंबई में जो मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है वो कल्याण-डोंबिवली का एक 33 वर्षीय व्यक्ति है जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा है। ये जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी। ये यह महाराष्ट्र में वैरिएंट का पहला और देश में चौथा मामला है।

omicron

बता दें इससे पहले शनिवार को गुजरात के जामनगर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का तीसरा मामला प्रकाश में आया। जो शख्‍स कोरोना के नए वेरिएंट से प्रभावित पाया गया है वो हाल ही में जिम्बाब्वे से भारत आया था। उसकी जांच रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वैरिएंट होने की पुष्टि टेस्‍ट रिपोर्ट में हुई है।

वहीं भारत में कोरोना के सबसे पहले दो केस कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में दर्ज हुए थे। जिसमें एक 46 वर्षीय चिकित्‍सक थे जिनकी कोई इंटरनेशनल हिस्‍ट्री नहीं थी उनके अस्‍पताल से डिसचार्ज होने के बाद जीनोम रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी। वहीं दूसरा आमिक्रॉन का पेसेन्‍ट 66वर्षीय शख्‍स था। जो दक्षिा अफ्रीका से बेंगलुरू निगेटिव रिपोर्ट के साथ आया था और यहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और वो सेल्‍फ आइसोलेशन में था। इसके बाद प्राइवेट लैब से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट हासिल कर वो दुबई फ्लाइट से रवाना हो गया था। ओमिक्रॉन रिपोर्ट आने के बाद उसकी तलाश की गई तो ये बात सामने आई कि वो भारत छोड़कर फरार हो चुका है। वहीं कर्नाटक सरकार ने अब दक्षिण अफ्रीका से आए बाकी लापता यात्रियों को पुलिस के माध्‍यम से ट्रेस कर रही है।

बता दें अब तक दुनिया के 30 देश कोरोना के नए वेरिएंट आमिक्रॉन से प्रभावित हो चुके हैं। वहीं भारत में भी इसकी कुल अब तक चार केस समाने आने के बाद एक नई चुनौती सामने खड़ी हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर सावधानी नहीं बरती गई तो ओमिक्रॉन की वजह से भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें इस को लेकर हर दिन नए इंतजाम कर रही हैं।

वहीं दिल्‍ली के लोकनायक अस्‍पताल के मेडिकल डॉयरेक्‍टर डॉक्‍टर सुरेश के अनुसार दिल्‍ली में अंतराष्‍ट्रीय हवाई यात्रा करके दिल्‍ली लौटे आठ ओमिक्रॉन के संदिग्‍ध पेसेन्‍ट को भर्ती किया गया है। कुल 12 यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्‍ट किया गया था जिनमें 8 कोरोना पॉजिटिव आए। इन 8 लोगों को अस्‍पताल में भर्ती करके उनका सैंपल लेकर जीनोम टेस्‍ट करवाया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। रिपोर्ट आने पर ही ओमिक्रॉन की पुष्टि होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+