मियां-बीवी बनने जा रहे हैं अली फजल और ऋचा चड्ढा,सामने आई शादी की डेट, जानिए कहां लेंगे सात फेरे
नई दिल्ली। बॉलीवुड सुंदरी आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी की अफवाह के बीच अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री ऋचा चड्डा और अभिनेता अली फजल बहुत जल्द सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं, Hindustan Times की खबर के मुताबिक दोनों सितारे 15 अप्रैल को दिल्ली में शादी की रिसेप्शन पार्टी देंगे, जिसमें दोनों के बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे, दोनों रिसेप्शन पार्टी से पहले ही दिल्ली में कोर्ट मैरज करेंगे।

तीन जगह रिसेप्शन पार्टी
खबर में कहा गया है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी की तीन जगह रिसेप्शन पार्टी देंगे। वह पहले दिल्ली, इसके बाद लखनऊ और मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी करेंगे क्योंकि इन दोनों कलाकार का परिवार दिल्ली और लखनऊ में रहता है। फिलहाल ऋचा और अली दोनों में से किसी के भी ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है लेकिन दोनों ही सितारे साल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ऋचा ने उड़ाया था खुद का मजाक
हालांकि कुछ वक्त पहले ऋचा ने अपनी शादी की खबरों को लेकर एक Tweet किया था, जिसमें उन्होंने जमकर मजे लिए थे। ऋचा ने ट्विटर पर लिखा था कि 9 बजे सुबह हमारी शादी शुरू हुई और शाम 4 बजे खत्म, आप लोग ही डिसाइड करके हमें क्यों नहीं बता देते, क्यों इसके पीछे पड़े हैं, जरा बच्चों के नाम भी डिसाइड कर लें और आप उन्हें किस स्कूल में भेजने वाले हैं, सुना है डोनेशन भी देना पड़ता है, लव यू।
फैंस खुश
फिलहाल तो ऋचा चड्ढा और अली फजल के फैंस के बीच इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साह है।

जब भी शादी करूंगा, सबको जरूक बताऊंगा: अली
मालूम हो कि ऋचा और अली दोनों ने फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया है और तब से ही दोनों के प्यार के चर्चे फिल्मी गलियों में गूंज रहे हैं, हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले अली फजल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहते कि वो अपनी निजी बातें किसी को बताएं लेकिन जब वो शादी करेंगे तो सबको जोर-शोर से बताकर करेंगे, मेरी शादी भी वैसे ही होगी, जैसे कि सबकी होती है।

पीरियड्स... वाले स्वामी कृष्णस्वरूप दास के बयान पर भड़की थीं ऋचा
वैसे आपको बता दें कि ऋचा चड्डा इन दिनों अपनी फिल्मों के लिए कम बल्कि विवादित ट्वीट के लिए ज्यादा चर्चित रहती हैं, हाल ही में ऋचा चड्ढा ने स्वामीनारायण भुज मंदिर (नारायण देव गादी) के स्वामी कृष्णस्वरूप दास के 'पीरियड्स में महिलाएं खाना बनाएंगी तो अगले जन्म में वे कुतिया बनेंगी' वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तीखा वार किया था, ऋचा चड्ढा ने twitter पर लिखा था कि इस शख्स ने 9 महीने तक कोख में रहकर पीरियड ब्लड से पोषक तत्व लिये, सब बेकार किया, ऋचा चड्ढा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन से आसान होगा दिल्ली से हरिद्वार का सफर, 3 घंटे में पूरी होगी यात्रा! -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications