फिर से रानू मंडल हुईं Troll, वजह गंदा बर्ताव नहीं बल्कि गंदा मेकअप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। कोलकाता रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर और भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल, आज सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती बन चुकी हैं, मां सरस्वती के अनमोल वरदान से नवाजी गईं रानू मंडल की जिंदगी से अब गुमनामी के बादल छंट चुके हैं, स्वरकोकिला लता मंगेशकर के सुपरहिट वायरल गाने ने रानू की किस्मत बदल दी है। रानू के वीडियो को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने देखा और देखते-देखते ही रानू मंडल आज देश का चर्चित चेहरा बन चुकी हैं, उनके अब काफी फैंस बन चुके हैं।

एक बार फिर से रानू मंडल हुईं Troll

हालांकि पिछले दिनों वो अपने खराब बर्ताव की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चित रही हैं, दरअसल उन्होंने अपने एक फैन को उस वक्त जमकर खरीखोटी सुना दी थी, जिस वक्त उसने उनके साथ सेल्फी क्लिक करने को कहा था, एक बार फिर से रानू सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हुई हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है लेकिन इस बार वजह उनका खराब बर्ताव नहीं बल्कि बेकार मेकअप है।

रानू की एक तस्‍वीर हुई वायरल

मालूम हो कि रानू की एक तस्‍वीर ट्विटर पर काफी वायरल हो रही है, इसमें वह भारी मेकअप और खूब गहने पहने हुए नजर आ रही हैं, जो कि लोगों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और इसी वजह से वो रानू का मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, रानू की वायरल तस्‍वीर एक इवेंट की बताई जा रही है। तस्वीरों में रानू डिजाइनर कपड़ों और हैवी मेकअप में हैं, कुछ लोगों ने रानू के मेकअप मैन पर भी निशाना साधा है।

हिमेश रेशमिया ने दिया रानू को ब्रेक

बता दें कि रानू को सबसे पहले हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया, जहां पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया । हिमेश ने रानू के साथ गाना रिकॉर्ड किया, रानू के इस वीडियो को बहुत पसंद किया गया, आज हर कोई रानू को जानना चाहता है।

अभिनेता-गायक प्रदीप पांडे ने भी दिया ऑफर

गौरतलब है कि रानू मंडल को हिमेश के बाद अभिनेता-गायक प्रदीप पांडे चिंटू ने भी ऑफर दिया है, उन्होंने भी कहा है कि 'वो बहुत जल्द रानू के साथ गाना रिकॉर्ड करेंगे। रानू मंडल जी लोगों के दिलों में जिस तेजी के साथ जगह बना रही हैं वह कमाल है। जब मैंने उनका गाना सुना तो उनका फैन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+