मशहूर रैपर बादशाह की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, बाल-बाल बची जान

नई दिल्ली। लुधियाना में मशहूर रैपर बादशाह की कार का एक्सीडेंट हो गया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक बादशाह की कार का एक्सिडेंट राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर सरहिंद और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच सोमवार हुआ था, जिसमें बादशाह को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि इस एक्सीडेंट में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

मशहूर रैपर बादशाह की कार का हुआ ऐक्सिडेंट

मशहूर रैपर बादशाह की कार का हुआ ऐक्सिडेंट

एबीपी न्यूज चैनल के मुताबिक बादशाह के साथ ये सड़क हादसा धुंध के कारण हुआ, सोमवार सुबह बादशाह सरहिंद से दिल्ली की ओर जाने वाले नेशनल हाइवे से सफर कर रहे थे, इसी दौरान धुंध के कारण उनकी कार पुल के पास पड़ी स्लैब्स पर चढ़ गई, फिलहाल इस हादसे को लेकर बादशाह की ओर से कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है

गौरतलब है कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। वे भारतीय पंजाबी रैपर हैं। उनका जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता हरियाणवी और मां पंजाबी हैं। बादशाह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली से की है। बादशाह ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। बादशाह को बचपन से ही गाने गाना तो पसंद था, लेकिन वे कभी भी एक पंजाबी रैपर बनने की ख्वाइश नहीं रखते थे, उनका मन सिविल सर्विस में जाने का था। आज वे सफल हिपहॉप सिंगर हैं।

संगीत करियर की शुरुआत साल 2006 से की

संगीत करियर की शुरुआत साल 2006 से की

बादशाह ने अपने संगीत करियर की शुरुआत साल 2006 से की थी। उन्होंने अपने कैरियर में पंजाबी फिल्मी जगत के कई मशहूर गायकों के साथ जुगलबंदी की है। फिल्म खूबसूरत के गाने 'पार्टी तो अभी शुरू हुई है' और फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के गाने से उन्हें पहचान मिली। बादशाह ने यो यो हनी सिंह, गिप्पी ग्रेवाल और दिलजीत दोसांझ के साथ कई गाने गाए हैं। उनका गाना डीजे वाले बाबू लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+