'ये क्या बना डाला...', सोडे और ओरियो बिस्किट के साथ बनाया ऑमलेट, Video देख भन्नाया लोगों का दिमाग
कई लोगों को लजीज खाना और अलग-अलग डिशेस खाने का शौक होता है। मौसम के हिसाब से लोग खाने के शौकीन होते हैं। साथ ही कई लोग स्ट्रीट फूड को खूब पसंद करते हैं।
नई दिल्ली, 13 जुलाई : कई लोगों को लजीज खाना और अलग-अलग डिशेस खाने का शौक होता है। मौसम के हिसाब से लोग खाने के शौकीन होते हैं। साथ ही कई लोग स्ट्रीट फूड को खूब पसंद करते हैं। इस बीच इंटरनेट पर फ्यूजन फूड का नया चलन बना है। कई लोग तो इंटरनेट पर वीडियो देखकर अपने घर में नया डिश तैयार करते हैं। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक स्ट्रीट फूड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं।

फ्यूजन फूड का बढ़ रहा चलन
फ्यूजन फूड को इंटरनेट पर खूब सराहा भी जा रहा है। नया डिश बनाने के लिए लोग विभिन्न व्यंजनों का प्रयोग करते हैं। मिक्सअप व्यंजन लोगों की पसंद बन रहे हैं। हालांकि, इस दौरान किसी प्रोडक्ट को खूब सराहा जाता है। और कुछ को उतनी पोपुलैरिटी नहीं मिलती है।

वीडियो वायरल
इस कड़ी में 'जीरा सोडा' और चॉकलेट-क्रीम ओरियो बिस्कुट से बनाते हुए आमलेट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो एग लवर्स के लिए अनकमफर्टेबल फील करा सकता है। जीरा सोडा और बिस्कुल से बना आमलेट देखकर लोग हैरान हैं।

ऐसे कौन बनाता है ऑमलेट
यह वायरल वीडियो कोलकाता के एक स्ट्रीट फूड का है। वीडियो में स्ट्रीट वेंडर गर्म फ्राई पैन पर तेल की कुछ बूंदे गिराता है। वीडियो की शुरुआत तो अच्छी लगती है, हालांकि, जब वेंडर 'जीरा सोडा' की एक छोटी बोतल पैन में डाल देता है, तो यह बड़ा विचित्र लगता है।

ऐसे बना डाला ऑमलेट
स्ट्रीट वेंडर बड़े पैन में सोडा और क्रश क्रीम बिस्कुट डाल देता है। गिलास में फोड़े हुए अंडे को भी डाल देता है। इसके बाद कुछ देर के लिए पकने के लिए छोड़ देता है। इसके बाद वेंडर ब्राउन ब्रेड के 5 से 4 टुकड़े काटता है और फिर उन्हें पैन में डालकर अंडे के साथ मिला देता है। वीडियो के अंत में स्ट्रीट वेंडर कटे हुए प्याज, मिर्च और सीताफल के साथ नींबू के रस और क्रश बिस्कुट के साथ डिश के ऊपर में मिलाते हैं।

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का सिर चकरा गया है। कई लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। जबकि कुछ इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो को "राक्षसी" कहा है। कई ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर की डिश को कूड़ेदान में फेंकना चाहिए।
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में लोगों












Click it and Unblock the Notifications