ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन ने आयोजित किया सेफ्टी कॉन्क्लेव 2022
ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन ने सेफ्टी कॉन्क्लेव 2022
भुवनेश्वर । ओडिशा सरकार की ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन ने सेफ्टी कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन किया। शुक्रवार को अलग-अलग माइनिंग कॉरपोरेशन के अफसरों ने इस कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। इस खास मौके पर अधिकारियों ने व्यावसायिक सुरक्षा के पहलों पर विचार किया, ज्ञान साझा किया और माइनिंग सेक्टर में सेफ्टी को लेकर विचार विमर्श किया।

ओएमसी के चेयरमैन डीके सिंह की मौजूदगी में इस कॉन्क्लेव को सफल बनाया। इस मौके पर उन्होंने एएमसी के एमडी बलवंत सिंह के साथ मिलकर कार्यक्रम को संबोधित किया और सेफ्टी मुद्दों पर चर्चा की। बलवंत सिंह ने कहा कि बीते दिनों में ओएमसी में सेफ्टी के क्षेत्र में कई बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि हमने "Safety First - Avoid the Worst" की टैग लाइन के साथ काम किया है। हमने कोशिश की है कि सेफ्टी को और मजबूत करने के लिए तकनीकों का अधिक से अधिक इस्तेमाल हो। बिना जीरो नुकसान से माइनिंग सेक्टर को सुरक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है।
इस कॉन्क्लेव में डायरेक्टर( फाइनेंस) सत्यजीत मोहंती, डायरेक्टर( ऑपरेशनल) सब्यासाची मोहंती, आलोक कुमार पाल, निदेशक( पर्सनल). किशोर चंद्र बर्मा, तकनीकी निदेशक( प्रोडक्ट एंड प्लानिंग) शामिल हुए। इसके अलावा निदेशक माइन्स सेफ्टी, भुवनेश्वर , डिप्टी डायरेक्टर माइन्स सेफ्टी, भुवनेश्वर शामिल हुए। इस दौरान कई अवार्ड और सम्मान भी कर्मचारियों को दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications