पीएम मोदी और उमर अब्दुल्ला के बीच बन रहे नए समीकरण
नई दिल्ली। केंद्र में यूपीए सरकार की सहयोगी रही नेशनल कांफ्रेंस ने अब अपना गठबंधन तोड़ दिया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दल्ला ने किसी भी मौके पर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ा। लेकिन जिस तरह से भाजपा और नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनावों में लोकप्रियता बढ़ी है उसने उमर को सोचने को मजबूर किया है।

प्रधानमंत्री के जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के बीज दीवाली के दिन के बिताने का स्वागत किया है। यहीं नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री के इस कदम की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने त्योहार को न मना जम्मू-कश्मीर में के पीड़ितों के बीच रहने का फैसली की आलोचना नहीं होनी चाहिए।
यह पहला मौका नहीं है जब उमर ने प्रधानमंत्री की तारीफ की है। इससे पहले भी उमर ने प्रधानमंत्री के कई कदमों की सराहना की है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की भी तारीफ करते हुए कहा था कि पीम का यह सराहनीय कदम है। यही नहीं उन्होंने खुद अपने हाथ में झाड़ू उठाकर श्रीनगर की सड़को को साफ करने की पहल की। प्रधानमंत्री ने स्वयं उमर के इस पहल में शामिल होने की तारीफ की है।
उमर अब्दुल्ला के रुख में बदलाव के राजनैतिक अर्थ भी निकाले जा रहे है। दरअसल कांग्रेस की लोकसभा चुनावों के बाद जो हाल हुए हैं उसे सोचकर भी उमर अपना भविष्य साधने में लगे है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी












Click it and Unblock the Notifications