राज्यपाल को भी नहीं पता कि जम्मू कश्मीर में क्या हो रहा है: उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में तेजी से हो रही हलचल को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सूबे के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से शनिवार को मुलाकात की। शनिवार को गवर्नर से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं। जब हमने अधिकारियों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यहां कुछ हो रहा है, लेकिन किसी ने नहीं बताया कि वास्तव में यहां क्या हो रहा हैं?

उन्होंने कहा कि जब सोमवार को संसद में कार्यवाही शुरु होगी तो केंद्र सरकार बयान जारी करके बताए कि अमरनाथ यात्रा रोकने के आदेश और यात्रियों को कश्मीर छोड़ने के क्यों कहा गया? हम संसद में ये सुनना चाहते हैं कि लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। हमने गवर्नर को बताया कि 35ए, 370, परिसीमन और राज्य को तीन हिस्सों में बांटने की अफवाहे हैं। गवर्नर ने हमें आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों मे से किसी के ऐलान के लिए कोई तैयारी नहीं की जा रही है।
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि राज्यपाले के शब्द जम्मू-कश्मीर पर अंतिम शब्द नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर पर अंतिम शब्द भारत सरकार के हैं। इससे अधिक राज्यपाल जो भी कुछ भी सार्वजनिक रूप से बताते हैं, मैं निश्चित तौर पर भारत सरकार से सार्वजनिक तौर पर सुनना चाहते हैं कि लोगों के लिए चिंता करने की बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications