उमर अब्दुल्ला बोले- अनुच्छेद 370 केस में सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा, धोखा देने वालों को सबक मिलेगा
नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में मंगलवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 पर सुनवाई हो रही जो जल्द खत्म होगी और फैसला जल्द हमारे सामने आएगा।
उम अब्दुल्ला ने कहा कि हम 2019 से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि हमें लगता है कि हमारा केस मजबूत है। हम देश की सर्वोच्च न्यायालय से गुजारिश करेंगे कि इस केस पर सुनवाई जल्द करें।

उमर ने कहा सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा ये उम्मीद करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा जो नाइंसाफी 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ हुई, जो धोखा हुआ, कानून का धज्जियां उड़ाई गई उसका सबका जवाब सुप्रीम कोर्ट से मिले हम ये चाहते हैं।
Recommended Video
विपक्षी एकता में शामिल एनसीपी की टूट पर नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एक पार्टी (एनसीपी) टूटी, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पार्टियां पहले भी टूटी हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस टूटी थी, क्या उससे पहले विपक्ष की बैठक की जरूरत थी?'
उन्होंने यह लंबे समय से चल रहा है, यह जारी रहेगा, लेकिन अगर आप मुझसे पूछें, तो मुझे नहीं लगता कि शरद पवार अपनी पार्टी टूटने के बाद कमजोर हुए हैं, मुझे लगता है कि वह और मजबूत हो गए हैं। मुझे लगता है कि महाराष्ट्र के लोगों को इस तरह के बयान पसंद नहीं आए होंगे जो बन गए। नतीजे मतदान के समय सामने आ जाएंगे।
इसके साथ ही उमर अब्दुल्ला ने कहा नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को बेंगीलुरू में 16 और 17 जुलाई को होने वाली बैठक के लिए आमंत्रण मिला है जिसमें हमने शामिल होने का फैसला किया है।
वहीं दिल्ली में क्या किसी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे इसके बारे में उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा ''राज्य स्तर पर रणनीति को कैसे लागू किया जाएगा यह हम पर छोड़ देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications