उमर अब्दुल्ला की गुलाम नबी आजाद को खुली चुनौती, अगर मर्द हैं तो मेरे खिलाफ लड़े चुनाव
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि कैमरे के पीछे छिपने की बजाए वह मेरे खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ें। बता दें कि उमर अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामूल से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
उमर अब्दुल्ला ने हा कि मैं गुलाम नबी आजाद को चुनौती देता हूं कि वह मेरे खिलाफ अपनी ताकत आजमाएं। कैमरे के पीछे से बयान देना आसान है। अगर वह मर्द हैं तो मेरे खिलाफ लड़ें, मैं देखूंगा कि उ्नहें कितने वोट मिलते हैं।

मैं इंडिया गठबंधन की मदद कर रहा हूं, मुझे इतनी मदद करने की जरूरत नहीं पड़ती अगर यहां गुलाम नबी आजाद भाजपा की मदद करने के लिए नहीं निकले होते। ये वही भाजपा है जिसने जम्मू कश्मीर को तहस-नहस करने में कोई कसर नहीं बाकी रखी है।
भाजपा ने मुसलमानों के तहत जो रवैया अपनाया है वो हम भूल नहीं सकते हैं। भाजपा ने गाजा में कत्लेआम को रोकने की कोई कोशिश नहीं की, इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया। सिविल कोर्ट के मामले में लोगों को जेल भेजने की कोशिश कर रहे हैं।
उमर ने कहा कि हमने आजाद के खिलाफ तबतक कुछ नहीं कहा जबतक वह कांग्रेस छोड़ने के बाद फारुक अब्दुल्ला के बारे में बयान नहीं देने लगे। हमने उन्हें अपना मित्र माना था, लेकिन वो भाजपा के मित्र निकले। आजाद साहब की मजबूरी है कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाना बना रहे हैं, वह भाजपा को निशाना नहीं बना सकते हैं।
वहीं अरविंद केजरीवाल की सजा को आगे बढ़ाए जाने को लेकर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि केजरीवाल पहले ऐसे लीडर नहीं हैं जिन्हें केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तंग किया जा रहा है। वो पहले मुख्यमंत्री नहीं हैं जिन्हें भाजपा की एजेंसी ने पकड़ा है। इससे पहले झारखंड के हमारे मुख्यमंत्री को भी इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ा है। सरकार की ओर से इस तरह के कदम बार-बार उठाए जा रहे हैं और हम उसका मुकबाल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications