उमर अब्दुल्ला ने भाजपा-पीडीपी के बीच के झगड़े को जबरदस्त फिक्स मैच बताया

Recommended Video

    BJP PDP Alliance End पर Umar Abdullah ने दिया बयान, BJP की रणनीति का खुला राज | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद महबूबा मुफ्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और यहां राज्यपाल शासन लगा दिया गया है। लेकिन राज्यपाल शासन के बाद लगातार तमाम नेता की राजनीतिक उठापटक के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके भाजपा-पीडीपी के बीच तकरार पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा-पीडीपी राजनीतिक योजना बनाने के लिए बॉलिवुड की फिल्में देख रही हैं।

    omar

    वीडियो साझा करके उठाया सवाल
    उमर अब्दुल्ला ने एक फिल्म का वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि कुछ इस तरह दोनों दलों के बीच यह मैच फिक्स हुआ है, जबरदस्त तरीके से यह मैच फिक्स किया गया है, इसकी स्क्रिप्ट को काफी जबरदस्त तरीके से लिखा गया है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि देखने वाले बेवकूफ नहीं हैं और ना ही हम लोग बेवकूफ हैं। वीडियो में दो लोगों के बीच एक संवाद है जिसमें कहा जाता है कि हम एक दूसरे के खिलाफ 15 दिन तक जहर उगलेंगे, देशभक्ति की बात करेंगे और पांच साल तक शासन करेंगे।

    ram

    राम माधव ने बोला हमला
    अब्दुल्ला के ट्वीट के बाद भाजपा के महासचिव राम माधव ने उनपर हमला करते हुए कहा कि आखिर अब्दुल्ला इतने डरे क्यों हैं। मुझे उम्मीद है कि उनकी पार्टी के नेता उनके भरोसे के पात्र हैं। हॉर्स ट्रेडिंग का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है। हमने देखा है कि कैसे उनकी पार्टी ने पिछले समय में हॉर्स ट्रेडिंग की है, किसी को भी इतिहास नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर लग रहे हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

    omar

    आखिर क्यों नहीं भंग की विधानसभा
    राम माधव के आरोपों के बाद एक बार फिर से उमर अब्दुल्ला ने उनपर पलटवार करते हुए लिखा कि अगर ऐसा है तो विधानसभा को भंग क्यों नहीं किया जा रहा है। अगर राम माधव की बातों में सच्चाई है और हॉर्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं है तो साफ है कि कोई नया गठबंधन नहीं बन रहा है, लिहाजा विधानसभा को भंग कर देना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं करने की वजह से दलालो को सक्रिय होने का मौका मिल गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+