OM Birla Wife: कौन हैं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पत्नी? जानिए कब हुई थी दोनों की शादी?

Who is OM Birla Wife: 18वीं लोकसभा सत्र के तीसरे दिन यानी कि बुधवार को ध्वनिमत से एनडीए के कैंडिडेट ओम बिरला स्पीकर चुने गए, वो लगातार दूसरी बार इस पद पर आसीन हुए हैं, अध्यक्ष चुने जाने के बाद पीएम मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, दोनों ने उन्हें आसन तक पहुंचाया।

आपको बता दें कि इस चुनाव के बाद पीएम मोदी ने बिरला की तारीफ की और कहा कि 'हमारा विश्वास है कि आप आने वाले पांच साल तक हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।'

OM Birla Wife

उन्होंने कहा कि 'सबसे अच्छी बात ये है कि आप उस कुर्सी पर जीतकर पहुंचे हैं।' तो वहीं राहुल गांधी ने भी उनको बधाई दी और कहा कि 'उम्मीद करते हैं कि सदन में आप सभी को बोलने का मौका देंगे।'

पीएम मोदी का आभारी हूं- ओम बिरला

इसके बाद ओम बिरला ने पीएम मोदी समेत पूरे सदन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री मोदी और सदन के सभी सदस्यों को मुझे फिर से सदन के अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। '

जुझारू, कर्मठ और स्वच्छ छवि वाले नेता हैं ओम बिरला

मालूम हो कि कोटा से जीतकर संसद तक पहुंचे ओम बिरला की छवि एक जुझारू, कर्मठ और स्वच्छ छवि वाले नेता की है, वो पेशे से बिजनेसमैन हैं, अपने मृदुभाषी और हंसमुख स्वभाव से वो विपक्ष के नेताओं का भी दिल जीतते आए हैं।

OM Birla Wife

तीन बार विधायक रहे हैं ओम बिरला

आपको बता दें कि 4 दिसंबर 1962 ओम बिरला 16 वीं लोकसभा के चुनाव में पहली बार सांसद बने थे, इससे पहले वो साल 2003, 2008 और 2013 में कोटा से ही विधायक रह चुके हैं।

ओम बिरला का परिवार काफी पढ़ा लिखा है

वो बहुत सारे सोशल इवेंट से जुड़े हुए हैं इसलिए उन्हें लोगों कोटा में 'आम आदमी का नेता' भी कहते हैं, अगर निजी जीवन की बात करें तो ओम बिरला का परिवार काफी पढ़ा लिखा है, उनकी पत्नी का नाम अमिता बिड़ला है, जो कि पेशे से डॉक्टर हैं। ओम बिरला ने साल 1991 में अमिता से शादी रचाई थी, कहते हैं कि ये शादी अरेंज्ड मैरिज थी।

छोटी बेटी अंजलि बिरला IRPS अधिकारी है

इस कपल को दो बेटियां है, बड़ी बेटी (Om Birla Daughter) अकांक्षा सीए हैं तो छोटी बेटी अंजलि बिरला ने यूपीएससी की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की थी, वो भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) की अधिकारी हैं।

ओम बिरला की नेटवर्थ 10.62 करोड़ रुपये है

ओम बिरला की नेटवर्थ (Om Birla Networth) 10.62 करोड़ रुपये है और उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कर्जा नहीं हैं। एक संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखने वाले ओम बिरला के पास उनके नाम का एक भी घर नहीं है जबकि उनकी पत्नी के नाम पर तीन घर हैं।

OM Birla Wife

जनसेवा और देशभक्ति की भावना ने ओम बिरला को नेता बना दिया

सादगी पसंद ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला सेल्स टैक्स विभाग में काम करते थे। उनके घर में राजनीति में उनसे पहले कोई सक्रिय नहीं था लेकिन जनसेवा और देशभक्ति की भावना ने ओम बिरला को राजनीति के क्षेत्र में पहुंचा दिया और आज वो लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+