ओमान के तट पर तेल टैंकर पलटा, नौसेना ने चालक दल के 8 भारतीयों समेत 9 को बचाया
ओमान तट के पास कोमोरोस ध्वज वाले एमटी फाल्कन प्रेस्टीज जहाज पलटने के बाद चालक दल के नौ सदस्यों में से आठ भारतीयों को बचा लिया गया। इस व्यापारिक जहाज़ पर जहाज पर चालक दल के कुल 25 सदस्य थे, जिनमें से 13 भारतीय थे।
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तेग ने बचाव अभियान चलाया है, जिसमें एक श्रीलंकाई और आठ भारतीय नाविकों को बचाया गया है। नौसेना ने खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए ओमानी जहाजों और कर्मियों के साथ अपने समुद्री निगरानी विमान पी-8आई को भी तैनात किया है।

15 जुलाई को पलटा जहाज
ओमान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया कि दूतावास एमटी प्रेस्टीज फाल्कन के लिए ओमानी अधिकारियों और इंडियन नेवी के साथ एसएआर ऑप्स का समन्वय कर रहा है, जो 15 जुलाई को ओमान के तट पर पलट गया था। 8 भारतीयों सहित 9 चालक दल के सदस्यों को आज आईएनएस तेग द्वारा बचा लिया गया है। शेष बचे लोगों की तलाश जारी है।
जहाज ने 14 जुलाई को रात 10 बजे ओमान तट के पास संकट की सूचना भेजी थी। प्रेस्टीज फाल्कन रास मदरकाह से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया। यह ओमानी बंदरगाह दुकम के पास है।
2007 में हुआ था टैंकर का निर्माण
117 मीटर लंबे इस तेल उत्पाद टैंकर का निर्माण 2007 में किया गया था। एलएसईजी डेटा के अनुसार, फाल्कन प्रेस्टीज यमन के बंदरगाह अदन की ओर जा रहा था। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तेग को समुद्री निगरानी विमान पी-8आई के साथ ओमानी जहाजों और कर्मियों के साथ खोज और बचाव मिशन के लिए तैनात किया गया था।
आईएनएस टेग उस क्षेत्र में ऑपरेशनल टर्नअराउंड कर रहा था, जहां से उसे 15 जुलाई को खोज और बचाव मिशन करने का निर्देश दिया गया था। नौसेना के युद्धपोत ने 16 जुलाई को टैंकर का पता लगा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications