' सर्जिकल स्ट्राइक का मकसद पाक और उसकी सेना को बेइज्जत करना नहीं'
नई दिल्ली। भारतीय सेना की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का मकसद यह नहीं था कि पाकिस्तान की बेइज्जती की जाए।

साथ ही उसे सार्वजनिक करने का निर्णय इसलिए नहीं था कि पाकिस्तानी सेना को भी अपमानित किया जाए।
ये था मकसद
एक अधिकारी ने कहा कि सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया था ताकि पाकिस्तान आतंकवाद को अपनी नीतियों के अंतर्गत प्रयोग में लाना छोड़ दे।
साथ ही दूसरा उद्देश्य था कि पाक की लोकतांत्रिक सरकार को वहां की सेना की अपेक्षा मजबूत किया जाए।
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत पहले ही दिन से इस पक्ष में था कि पाकिस्तानी सेना को अपमानित करना भारत के लिए लाभकारी नहीं है।
कोई सेना अपमान सहन नहीं करती
कहा गया कि 'कोई भी सेना अपमान सहन नहीं करती। हम पाक को यह समझाना चाहते थे कि छिपे युद्ध की कीमत अदा करनी पड़ेगी।'
अधिकारी ने कहा कि यह स्ट्राइक पहले के अन्य कार्रवाइयों से अलग था क्योंकि लाइन ऑफ कंट्रोल पर 250 किलोमीटर की लंबाई में हमले एक साथ किए गए। इस दौरान सभी टीमें तय समय में सीमा के अन्दर आ गई।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अधिकारी ने कहा कि भारत की ओर से तनाव नहीं बढ़ाया जाएगा लेकिन किसी भी पलटवार के लिए तैयार जरूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications