इस बात से परेशान होकर अधिकारी ने ऑफिस में लगवाया 'मैं ईमानदार हूं' का बोर्ड, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। अक्सर जनता की यह शिकायत रहती है कि कोई भी सरकारी बाबू बिना घूस लिए काम नहीं करता लेकिन लोग उस समय हैरान हो गए जब एक सरकारी अधिकारी के ऑफिस में देखा कि वहां 'मैं ईमानदार हूं' का बोर्ड लगा है। मामला तेलंगाना के करीमनगर का है जहां एक सरकारी दफ्तर में 'मैं ईमानदार हूं' का बोर्ड लगा हुआ है। अधिकारी से इसका कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि वह घूस देने वालों से परेशान हो गए हैं इसलिए यह अनोखा रास्ता अपनाया है।

रिश्वत देने वालों से हुए परेशान

रिश्वत देने वालों से हुए परेशान

दरअसल, नॉर्दर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में एडिशनल डिवीजनल इंजीनियर (एडीई) पोदेती अशोक के ऑफिस में हर रोज कोई ना कोई अपना काम कराने के लिए घूस देने की कोशिश करता था। इससे परेशान होकर अशोक ने अपने दफ्तर में मैं ईमानदार हूं का बोर्ड लगवा लिया। चमकदार लाल रंग में रंगे बोर्ड में तेलुगु और इंग्लिश दोनों भाषाओं में ईमानदारी का संदेश लिखा है। अशोक ने यह बोर्ड पिछले महीने लगवाया था, सोशल मीडिया पर उनके दफ्तर की तस्वीर वायरल हो गई है।

14 साल से दे रहे एक ही जवाब

14 साल से दे रहे एक ही जवाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अशोक पिछले 14 सालों से बिजली विभाग में काम कर रहे हैं, इस दौरान उन्हें कई बार घूस देने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि पिछले 14 सालों में उनके पास कई लोग ऐसे आए जो अपना काम करवाने के लिए उन्हें कई बार घूस देने की कोशिश की और परेशान किया। अशोक ने बताया कि उनके ऑफिस ने रोज नए लोग आते हैं और वह यह बोल-बोलकर थक गए हैं कि मैं रिश्वत नहीं लेता हूं।

सहकर्मियों को हो रही बोर्ड से परेशानी

अशोक बताते हैं कि एक ही बात बोलकर मैं परेशान हो गया और मुझे बोर्ड लगाने का आइडिया आया। जिससे मुझे रिश्वत देने आने वाले लोग पहले ही जान जाएं की मैं ईमानदार हूं। उन्होंने बताया कि, बोर्ड से उनके बाकि सहकर्मियों को परेशानी हो रही है क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं पूरे विभाग को भ्रष्ट बता रहा हूं। अशोक ने कहा कि, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरा बोर्ड लगवाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दूसरे लोग रिश्वत लेते हैं या भ्रष्ट हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र पर जारी सियासी घमासान में महबूबा की बेटी भी कूदी, कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+