किसान से नायब तहसीलदार ने एक लाख की मांगी घूस तो अधिकारी की गाड़ी से बांध दी अपनी भैंस

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार ने जब किसान से एक लाख रुपए की घूस मांगी तो नाराज किसान ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद वह चर्चा में गया है। दरअसल किसान की जमीन से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने के लिए नायब तहसीलदार ने एक लाख रुपए की घूस मांगी थी, जिसके बाद किसान ने अधिकारी की गाड़ी के पीछे अपनी भैंस को बांध दिया। यह मामला मध्य प्रदेश के भोपाल के टीकमगढ़ की है। खड़गापुर तहसील कार्यालय के बाहर शनिवार को किसान ने अधिकारी की गाड़ी के पीछे भैंस बांध दी।

farmer

बता दें कि टीकमगढ़ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 270 किलोमीटर दूर है। जानकारी के अनुसार किसान का नाम लक्ष्मी यादव है, उन्होंने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार ने उनसे एक लाख रुपए की घूस मांगी थी, लेकिन वह 50000 रुपए की घूस पहले दे चुके थे और उनके पास 50000 रुपए और देने के लिए नहीं थे, इसीलिए उन्होंने अपनी भैंस को ही तहसीलदार की गाड़ी से बांध दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

घटना सामने आने के बाद टीकमगढ़ के डीएम सौरव कुमार सुमन ने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी मिली है और मैंने एसडीए बलदेवगढ़ से इस मामले की जांच करने को कहा है। एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने किसान से लिखित शिकायत ली है। एसडीएम इस मामले की जांच करेंगे कि क्या किसान से घूस मांगी गई है। एसडीएम इस बात की भी जांच करेंगे कि क्या अधिकारी ने जानबूझकर किसान की फाइल को आगे बढ़ाने में विलंब किया। उन्होंने कहा कि अगर दोनों ही मामलों में अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कर रही एसडीएम वंदना राजपूत ने कहा कि मैंने किसान से आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज करने के लिए कहा है। हम इस मामले की जांच करेंगे।

इसे भी पढ़ें- प्रियंका गांधी के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में आने के दिए संकेत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+