ओडिशा: राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव से चार लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

ओडिशा: राउरकेला स्टील प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव से 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली। ओडिशा (Odisha) के राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant) में जहरीली गैस लीक (Gas Leak) होने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं गैस लीक की चपेट में आने से छह कई लोग बीमार पड़ गए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा प्लांट के कोल केमिकल यूनिट में गैस रिसाव से हुआ है।

 स्टील प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव से 4 लोगों की मौत

Recommended Video

    Odisha के Rourkela स्टील प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव से चार लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    राउरकेला स्टील प्लांट के कोल केमिकल डिपार्टमेंट में आज (बुधवार) सुबह साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच ये हादसा हुआ है। कर्मचारी जब काम कर रहे थे तो अचानक कोल डिपार्टमेंट से जहरीली गैस लीक होने लगी। इसको लेकर जब तक कर्मचारी सतर्क होते और बाहर निकलते तब तक इसकी चपेट में आ गए।

    जानकारी के मुताबिक, राउरकेला इस्पात संयंत्र में कोल केमिकल विभाग में मेंटनेंस का काम चल रहा है। बुधवार सुबह जब काम शुरू किया गया, तभी जहरीली गैस का रिसाव हुआ और दस कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। गैस रिसाव की सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और सभी को यहां से निकाला। सभी को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

    बता दें कि ओडिशा का राउरकेला स्टील प्लांट भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का पहला एकीकृत इस्पात कारखाना है। 10 लाख टन क्षमता वाले इस कारखाने को जर्मनी की मदद से लगाया गया था। 1990 में प्लांट में कई नई यूनिट शुरू की गईं। जिसके बाद इसकी क्षमता 19 लाख टन हो गई है।

    ये भी पढ़ें- PMC Bank Fraud: संजय राउत की पत्नी को ईडी ने फिर भेजा समन, 11 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+