ओडिशा के सबसे अमीर मंत्री, मंदिर में दान किया था 1 करोड़ का कलश, कौन हैं नब दास?
ओडिशा सरकार में मंत्री नब किशोर दास सीएम नवीन पटनायक के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं। उनका नाम ओडिशा में सबसे अधिक संपत्ति वाले नेताओं में शामिल हैं।

ओडिशा (Odisha) की बीजेडी नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (Naba Koshore Das) रविवार ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन पर फायरिंग हुई। गोली मारने का आरोप कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक पर है। भुवनेश्वर में उनका इलाज चल रहा था। जहां उनकी मौत हो गई। नब किशोर दास ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं। यही नहीं उनका नाम पटनायक कैबिनेट के सबसे अधिक संपत्ति वाले नेताओं में भी शामिल है।
लक्जरी वाहनों के शौकीन
मंत्री नब किशोर दास पोस्ट-ग्रेजुएट और लॉ डिग्री धारक (MA LLB) हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज समेत कुल 15 करोड़ रुपये के 70 वाहन हैं। उनके वाहनों की मौजूदा कीमत 1.14 करोड़ रुपये से अधिक है। मंत्री के पास तीन लाइसेंसी हथियार हैं। जिसमें एक डबल बैरल बंदूक, एक राइफल और एक रिवाल्वर शामिल है। झारसुगुड़ा के अलावा भुवनेश्वर, नई दिल्ली, कोलकाता और रायराखोल में नबा किशोर दास के आवास हैं।
34 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति
नब किशोर दास की ओर से सरकार को सौंपे गए रिकॉर्ड के अनुसार 34 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के मालिक हैं। वे ओडिशा के सबसे अमीर विधायक हैं। दरअसल, नब पेशे से एक व्यवसायी हैं। जो ओडिशा के झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ और संबलपुर जिलों में खनन परिवहन क्षेत्र में निवेश करते हैं। नबा ओडिशा के औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा से आते हैं।
राजनीतिक करियर
अपने गृहनगर झारसुगुड़ा से नब तीन बार के विधायक रह चुके हैं। ओडिशा के विधासभा चुनाव 2009 और 2014 में वे कांग्रेस के टिकट पर झारसुगुड़ा से चुनाव लड़े थे। दोनों बार वे जीते। वे ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी थी। लेकिन साल 2019 में कांग्रेस छोड़ वे बीजेडी में शामिल हुए औरएक बार फिर से झारसुगुड़ा से विधायक बने।
Recommended Video

दान किया था 1 करोड़ का कलश
नब किशोर दास हाल ही में मंदिर में अपने एक दान को लेकर चर्चा में थे। जब उन्होंने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिंगणापुर में शनि मंदिर में सोने का कलश दान किया। जो 1.7 किलोग्राम सोना और किलो चांदी से बना था। इस कलाश की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक थी।












Click it and Unblock the Notifications