Potato Price Hike: ओड़िशा में आलू की कीमतों पर सियासत, जानिए नवीन पटनायक ने क्यों लिखा ममता बनर्जी को पत्र
Odisha Potato Supply: ओडिशा में बीते कुछ दिनों से खाद्य पदार्थों की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। आम जनता को ताजा झटका आलू की कीमत बढ़ने से लगा है। बारिश के बीच पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल ने आलू की सप्लाई रोक दी है,जिससे आलू प्रति किलो 50 रुपये तक बिक रहा है। इस स्थिति से चिंतित राज्य के पूर्व सीएम और ओड़िशा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।
नवीन पटनायक ने ममता बनर्जी को भेजे पत्र में लिखा है कि लगातार बारिश के कारण, ओडिशा के बाजार में आलू की आपूर्ति कम हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप कृत्रिम मूल्य वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मुझे मीडिया से पता चला है कि पश्चिम बंगाल ओडिशा सीमा पर आलू से लदे ट्रकों की लंबी कतारें इंतजार कर रही हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस मामले में हस्तक्षेप करें और ओडिशा को आलू की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें।

दरअसल के मुताबिक एक तरफ जहां ओडिशा में आलू की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल ने ओडिशा में आलू भेजने पर रोक लगा दी है। ओडिशा-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं। ओड़िशा के खाद्य आपूर्ति मंत्री कृष्णचंद्र पात्र ने कहा है कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए यूपी से आलू मंगाया जाएगा। कटक के छत्र बाजार में बीते 5 दिनों से आलू के ट्रक नहीं आए हैं। कटक छत्रबाजार में हरदिन 8 से 9 ट्रक आलू आता है। आज एक ट्रक आया है। छत्रबाजार में आलू खरीदने के लिए व्यापारियों की बेतहाशा भीड़ देखी गयी।
यह भी पढे़ं Nasik News: पुलिस ने जप्त कर ली गैंगस्टर की XUV, जेल से छूटकर किया था रोड शो
मंत्री कृष्णचंद्र पात्र ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती बीजद सरकार के कारण से राज्य में कीमतें बढ़ रही हैं।उन्होंने बीजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि आलू और प्याज के उत्पादन के लिए कोल्ड स्टोरेज की कमी की वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई है। मंत्री ने चेतावनी दी है कि कालाबाजारी को बढ़ावा देने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि आलू की इस भांति की कीमत में बढ़ोतरी किसानों पर भारी पड़ रही है।
यह भी पढे़ं बंद होने के कगार पर पहुंच गई थी BSNL, खराब नीतियों, तो कभी लाल फीताशाही ने डुबोया












Click it and Unblock the Notifications