Nasik News: पुलिस ने जप्त कर ली गैंगस्टर की XUV, जेल से छूटकर किया था रोड शो
Maharashtra Gangster Harshad Patankar: अक्सर देखा जाता है कि किसी आरोप के बाद जेल से छूटने वाले नेता बाहर आकर रोड शो करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के नासिक में गैंगस्टर हर्षद पाटणकर ने जेल से रिहा होते ही अपने समर्थकों के साथ विशाल जुलुस निकाला। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है,जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है।
दरअसल, हर्षद पाटणकर को महाराष्ट्र स्लमलॉर्ड्स, बूटलेगर्स, ड्रग अपराधियों और कुख्यात व्यक्तियों की खतरनाक गतिविधियों की रोकथाम संबंधी अधिनियम (MPDA) के तहत पहले जेल भेजा गया था। नासिक रोड सेंट्रल जेल से उसकी रिहाई के बाद, उसके समर्थकों ने शरणपुर रोड इलाके में विशाल रोड शो आयोजित किया। इस रैली में महिंद्रा एक्सयूवी 300 और 10-15 बाइकों समेत कई वाहन शामिल थे। जुलूस बैठेल नगर से अंबेडकर चौक, साधु वासवानी रोड, और शरणपुर रोड तक पूरे तामझाम के साथ निकाला गया।

जुलूस के दरमियान शरणपुर इलाका तेज हॉर्न और 'बॉस इज बैक' के नारे से गूंज रहे थे। इसके बाद, पाटणकर के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर इस जुलूस के वीडियो अपलोड कर दिया। यह वीडियों तेजी से वायरल हो भी हो गया। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्फ्यू आदेश का उल्लंघन करने के लिए प्रकरण दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें क्या है Shinkun La Tunnel Project , जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
हर्षद पाटणकर के विरुद्ध सरकारवाड़ा, पंचवटी, इंदिरानगर, और उपनगरीय थानों में गंभीर अपराधों के केस दर्ज हैं, जिनमें गंभीर चोट, चोरी, सेंधमारी, दुर्व्यवहार, हिंसा, हत्या का प्रयास और हथियार रखने जैसे जुर्म शामिल हैं. जुलाई में अंकुश शिंदे के नासिक के कमिश्नर का पद संभालने के बाद पाटणकर के ऊपर यह कार्रवाई की गई थी।
यह भी पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी, Wrong Number से शुरू हुआ अफेयर, बच्चों समेत ससुराल से भागीं 2 बहनें












Click it and Unblock the Notifications