नशे में नोंच खाया अधजला शव! श्मशान से चुराई थी डेड बॉडी, 2 को पुलिस ने दबोचा

ओडिशा में दो लोगों को पुलिस कथित तौर पर इंसान का मांस खाने के आरोप में कार्रवाई कर रही है। दोनों शख्स पर श्मशान में ये कृत्य करते हुए पकड़े गए।

ओडिशा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां दो ऐसे शख्स के खिलाफ पुलिस एक्श ले रहे है, जिन पर इंसान के मांस खाने का आरोप है। मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इंसानी मांस खाने का ये मामला अपने आप में विचित्र और हैरान करने वाला है। ये मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले का है। जहां बंधसाही गांव में एक युवती का अधचला शव खाने के आरोप पर पुलिस ने दो शख्स पर कार्रवाई की है। ओडिशा पुलिस के मुताबिक दंतुनी गांव के संदिग्ध सुंदर मोहन सिंह (58) और नरेंद्र सिंह (25) को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Odisha News

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि बनसाही गांव की 25 वर्षीय महिला मधुस्मिता सिंह मंगलवार को बीमार पड़ गईं और उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन युवती की जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। कथित तौर पर ये आरोप लगे हैं कि जब शव के पोस्टमार्टम के बाद मधुस्मिता के शव का अंतिम संस्कार हो रहा थो तो नशे में धुत शख्स ने डेड बॉडी से अधजला मांस चुराया।

पुलिस ने कहा कि दोनों ने मांस को चुराने के बाद खाना शुरू कर दिया। घटना को अंजाम देते वक्त दोनों नशे में धुत थे। लेकिन उनकी इस हरकत से गुस्साए मृत के परिवार ने दोनों को पकड़कर ग्राम प्रधान के पास ले गए। आरोप है कि यहां ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई भी की।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों शव से गलीचे में बांधकर शव अपने साथ ले गए थे। मामले में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय कुमार परिदा ने कहा कि मानव मांस खाने के संबंध में ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रथमदृष्टया आरोपियों के पास मांस नहीं मिली है। मामले में गवाहों को बयान के आधार पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+