कोरोना से लड़ाई में ओडिशा दिख रहा आगे, होम क्वारंटाइन, गांवों में आइसोलेशन वार्ड समेत लिए गए ये बड़े फैसले

होम क्वारंटाइन, गांवों में आइसोलेशन वार्ड, एडवांस सैलरी पर किए हैं ये बड़े फैसले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर कुछ राज्य काफी बेहतर काम कर रहे हैं। ओडिशा ने अपनी तैयारियों से दिखाया है कि वो दूसरों से थोड़ा आगे चल रहा है। ओडिशा ने विदेश से आए लोगों को होम क्वारंटाइन करने, जरूरत पड़ने पर गांवों में लोगों को आइसोलेट करने के लिए इंतजाम कर लिए हैं। वहीं डॉक्टर और नर्सों को चार महीने का वेतन एडवांस दे दिया है, जो इस समय उनके लिए हौंसला बढ़ाने वाला है।

होम क्वारंटाइन के लिए 15 हजार

होम क्वारंटाइन के लिए 15 हजार

ओडिशा सरकार ने विदेश से आए लोगों को 14 दिन होम क्वरंटाइन में रहने पर 15 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। राज्यसरकार ने 3 मार्च को ही विदेश से ओडिशा आने वाले सभी लोगों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने को कह दिया था। 26 मार्च तक 4,000 से अधिक लोगों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है।

देश के दूसरे राज्यों में काम करने वाले जो लोग ओडिशा लौट रहे हैं, उनको आइसोलेशन में रखा जा सके इसके लिए राज्य में पंचायत स्तर पर अब तक 7 हजार से अधिक आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। साथ ही 21 दिनों के लॉकडाउन को देखते हुए अन्य राज्यों में फंसे ओडिशा के लोगों के रहने-खाने और समय पर उपचार की व्यवस्था करने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। इस दौरान हुए खर्च को भी ओडिशा सरकार भुगतान करेगी।

एक हजार बेड का अस्पताल

एक हजार बेड का अस्पताल

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार भुवनेश्वर में एक हजार बेड का अस्पताल भी बना रही है। आने वाले वक्त में कोरोना के बढ़ने का जो खतरा है, उसे देखते हुए ये फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि यह अस्पताल 15 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। इसे दो भागों में बांटा गया है। इसके साथ-साथ पटनायक सरकार ने डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और हेल्थकेयर कर्मचारियों को 4 महीने का एडवांस वेतन अप्रैल महीने में ही एक साथ देने की घोषण की है।

काफी पहले जारी कर दी थी हेल्पलाइन

काफी पहले जारी कर दी थी हेल्पलाइन

ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन से बहुत पहले ही राज्य के लोगों के लिए 104 नंबर की हेल्पलाइन भी जारी कर दी थी। वहीं पीएम के ऐलान से दो दिन पहले ही सीएम नवीन पटनायक ने राज्य के सभी प्रमुख शहरों को लॉकडाउन कर दिया था। ओडिशा में अभी तक कोरोना के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं देश में संक्रमित मामलों की संख्या 1071 हो गई है, जबकि इस महामारी से 29 लोगों की मौत भी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+