ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार NEET, JEE उम्मीदवारों को ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करेगी

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार का शुरूआत से ही फोकस राज्‍य के होनहारों की शिक्षा के लिए हर सुविधा प्रदान करना रहा है। वहीं अब पटनाया सरकार ने NEET, JEE उम्मीदवारों को ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने का निर्णय लिया है। इतना नहीं इन परीक्षाओं से संबंधित विषयों के लिए छह से सात विशेषज्ञ सदस्‍यों और संकायों वाली अलग-अलग समिति का गठन किया है। ये विशेषज्ञ भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र विषयों के हैं।

neet

ओडिशा सरकार ने इसके अंतर्गत गैर-सरकारी सहायता प्राप्‍त उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे एनईईटी और जेईई कैंडिडेट को ऑन लाइन कोचिंग देने का निर्णय लिया है।

इसके अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (डीएचएसई) ने इस के तरीके को अंतिम रूप देने के लिए एक स्‍पेशल ग्रुप गठित किया है। इसके अलावा भौतिक विज्ञान गणित, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र विषयों के लिए छह से सात विशेषज्ञ सदस्यों और संकायों वाली प्रत्येक समिति का गठन किया गया है।

हॉयर एजुकेशन डॉयरेटर रघुराम अय्यर ने बताया कि इससे एनईईटी और जेईई के इच्छुक छात्रों को पूरक ऑनलाइन कोचिंग से उनकी प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा विषय समिति के सदस्य संसाधन व्यक्तियों का चयन करने और उन्हें विचार-विमर्श के लिए अपने संबंधित विषयों के अध्याय आवंटित करने का निर्णय लेंगे।

वहीं डीएचएसई अधिकारियों के अधिकारियों के अनुसार कोचिंग के तरीके को ध्‍यान में रखते हुए हायर मिडिल स्‍कूालों को इंटरैक्टिव पैनल/स्मार्ट टीवी के साथ एक स्मार्ट क्‍लास की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

शिक्षा निदेशक रघुराम अय्यर ने बतया कि इसके तहत कई स्‍कूालें को उसके स्‍मार्ट विकास के लिए पहले ही सहायता दी जा चुकी है। योजना और समन्‍वय विभाग के जरिए कक्षाएं होगी। वहीं डीएसएसई के अधिकारी के अनुसार इसके साथ ही स्‍कूलों को जल्‍द से जल्‍द इंटरैक्टिव पैनल बोर्ड भी बनाया जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+