ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला, सुरक्षा में तैनात ASI पर आरोप, जानिए चश्मदीद ने क्या कहा?
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर जानलेवा हमले के बाद उनकी हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर एक कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री एक एक जन शिकायत कार्यालय के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन पर हमले को लेकर मौके पर मौजूद चश्मदीद ने एक सुरक्षा कर्मी पर आरोप लगाए हैं।
रविवार को ओडिशा के ब्रजराजनगर में स्वास्थ्य मंत्री नब दास एक जन शिकायत कार्यालय के उद्घाटन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उनका स्वागत करने के लिए भीड़ जमा हुई थी। एक चश्मदीद के अनुसार, इस दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद एक पुलिस कर्मी नजदीक से गोली चलाकर भागते हुए देखा गया। गोली लगने के बाद मंत्री की हालत गंभीर हो गए उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट की करने की तैयारी है।
Recommended Video

भुवनेश्वर के लिए किया जाएगा एयरलिफ्ट
गोली लगने के बाद मंत्री हालत गंभीर है। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जिसके चलते उन्हें भुवनेश्वर एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। बता दें कि नब किशोर दास बीजद के वरिष्ठ नेता हैं। हाल ही में उन्होंने शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाया था। मंदिर में अपने इस दान को लेकर वो सुर्खियों में थे। सीएम नवीन पटनायक को बीजेडी सरकार मंत्री पर हमले की जानकारी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications