Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओडिशा राज्‍यपाल रघुवर दास ने राज्‍य की महिलाओं को आत्‍मनिर्भर होने का किया आह्वान

ओडिशा के राज्‍यपाल रघुवर दास ने बुधवार को झारसुगुड़ा जिले का दौरा किया। इस मौके पर राज्‍यपाल ने कहा राज्य और राष्ट्र को मजबूत करने में महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही शिक्षित महिलाओं की परिवर्तनकारी शक्ति को पहचानते हुएमहिला स्वयं सहायता समूहों (डब्ल्यूएसएचजी) सदस्यों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और प्रभावी विपणन रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

Odisha Governor Raghuvar Das

राज्‍यपाल बुधवार को ओडिशा के बरगढ़ से झारसुगुड़ा सर्किट हाउस पहुंचे जिसके बाद उन्‍होंने ओएसएपी दूसरी बटालियन के एक आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया।

इसके बाद राज्‍यपाल दुरलागा पंचायत में महिला स्वयं सहायता समूहों (डब्ल्यूएसएचजी) के सदस्यों के साथ बातचीत क

की इसके साथ ही उन्‍होंने कहा महिलाओं के लिए आत्‍मनिर्भर बनना बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और नशामुक्ति की दिशा में प्रयासों की वकालत की।


इस कार्यक्रम के बाद राज्‍यपाल ने तलपतिया हाई स्कूल में किसानों के साथ बातचीत की और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझा और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ मिले।

इसके बाद जिला मुख्यालय अस्पताल के दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां बुनियादी सुविधाओं की विभिन्न कमियों का जायजा लिया। बाद में वह जिला खनिज निधि (डीएमएफ) हॉल में गए और आगामी परियोजनाओं के बारे में कलेक्टर अबोली सुनील नरवाने के साथ चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+